फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An old woman died while crossing the road on the National Highway

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत

Wed, 14 Aug 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
An old woman died while crossing the road on the National Highway
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही 60 वर्षीय वृद्धा की दुर्घटना में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ में मंगलवार दोपहर एक बजे गुल्लो देवी निवासी गांव बरगवां अपनी नातिन उपासना के साथ दवाई लेने गई थीं, जब वह टिसुआ में टेंपो से उतरकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। उसी समय शाहजहांपुर की ओर से बरेली की ओर आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। रात में इलाज के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला के बेटे जोगराज ने इसकी जानकारी दी है। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed