Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An offering (arghya) was made to the setting sun amidst the singing of songs.

Bareilly News: कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... गीतों के बीच डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
An offering (arghya) was made to the setting sun amidst the singing of songs.
बहेड़ी। छठ पूजा के मौके पर घाट पर महिलाएं प्राचीन पारंपरिक गीत गाते हुए। फोटो स्रोत संवाद।
बहेड़ी। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार की शाम बहेड़ी के घाट छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से गूंज उठे। व्रती महिलाओं ने घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शाम 4 बजे से ही घाटों पर चहल-पहल शुरू हो गई। महिलाएं टोकरी में ठेकुआ, कसार, फल, गन्ना और सूप लेकर घाट पर पहुंचीं। कमर भर पानी में खड़े होकर-कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए गीत गाते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। गन्ने के मंडप के नीचे मिट्टी के हाथी पर 12 दीप जलाकर छठी मैया की पूजा की गई। देर रात तक घाटों पर मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगवा गिरे मुरछाए जैसे गीत गूंजते रहे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

मिल परिसर में उल्लास के साथ मनाया पर्व
मीरगंज। फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फैक्टरी परिसर स्थित मंदिर स्थल पर कर्मचारियों और उनके परिवारों ने छठ पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान व्रतधारी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की और छठी मैया से कंपनी की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख विजयवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर रागनी सिंह, नीलम सिंह, निधि, रूपाली गुप्ता, शिल्पी वर्मा, सीमा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed