Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An observation home with a capacity for 100 juveniles will be built in Parataspur.

Bareilly News: परातासपुर में बनेगा 100 किशोरों की क्षमता वाला संप्रेक्षण गृह

Thu, 26 Nov 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
An observation home with a capacity for 100 juveniles will be built in Parataspur.
बरेली। किला के पास संचालित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह की बदहाली को देखते हुए अब परातासपुर में 100 किशोरों की क्षमता वाला नया संप्रेक्षण गृह बनाया जाएगा। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कमेटी ने बुधवार को आश्रय गृह का निरीक्षण किया। टीम ने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की तरफ से परातासपुर में 7400 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। नए भवन में रहने की बेहतर व्यवस्था के साथ खेल का मैदान, कंप्यूटर रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में किला के पास संचालित किशोर संप्रेक्षण गृह की क्षमता महज 50 किशोरों की है। यहां खेल का मैदान भी नहीं है। नई परियोजना में ये सुविधाएं विकसित की जाएंगी। क्षमता दोगुनी होने से किशोरों के रहने के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नए संप्रेक्षण गृह का निर्माण पूरा होने तक वर्तमान केंद्र को हरूनगला स्थित नगर निगम के आश्रय गृह में अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद किशोरों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed