फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An example of Hindu-Muslim unity was seen during the Muharram procession.

Bareilly News: मोहर्रम जुलूस में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

Mon, 22 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
An example of Hindu-Muslim unity was seen during the Muharram procession.
नवाबगंज फोटो 2 हत्यारोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : ganderbal news
सेंथल। कस्बे में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। मौर्य समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द के फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन

यह अजादारी इस्लाम को बचाने वाले हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत की याद में होती है। सेंथल में सभी धर्मों के लोग इस अजादारी में शामिल होकर शहादत को याद करते हैं। रविवार को मोहल्ला चौधरी से अलम व डोले का जुलूस उठा। यह जुलूस मौर्य मंदिर पहुंचा, जहां मौर्य समाज के लोगों ने छतों से फूल बरसाए। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने अलम व डोले पर पुष्प चढ़ाए। गेंदलाल मौर्य के घर पर भी जुलूस का स्वागत किया गया। यहां हजरत अब्बास की शहादत का मर्सिया पढ़ा गया। सेवाराम मौर्य, जसवंत मौर्य, दोदराम मौर्य, सोमपाल मौर्य, लेखराज मौर्य, जगदीश मौर्य, दीपक मौर्य, तेजपाल मौर्य, कड़ेराम मौर्य ने जुलूस का स्वागत किया। राजू रस्तोगी और कांवड़िया दल ने भी सबील लगाकर सौहार्द का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

शबीहे ताबूत की जियारत
मोहर्रम के पांचवें दिन रविवार को मोहम्मद और इब्राहिम की शहादत को याद किया गया। इमामबाड़ा खुर्द में मजलिस हुई, जिसे मौलाना गजनफर अली ने खिताब किया। उन्होंने शहीदाने कर्बला के मसाएब बयान किए। इसके बाद हजरत मुस्लिम के बेटों मोहम्मद और इब्राहिम के शबीहे ताबूत की जियारत कराई गई। इस दौरान अकील जैदी, मुस्तहसन रजा, मुनीब हुसैन, लख्ते हैदर, काशान जैदी, सैफ जैदी सहित कई अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed