{"_id":"6a246b75925208a7060dd034","slug":"an-elderly-commission-agent-hanged-himself-to-death-in-the-grain-market-bareilly-news-c-4-bly1053-899956-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गल्ला मंडी में बुजुर्ग आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गल्ला मंडी में बुजुर्ग आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बरेली। शनिवार सुबह डेलापीर गल्ला मंडी में 80 वर्षीय आढ़ती रामअवतार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि जनकपुरी निवासी रामअवतार गुप्ता की आढ़त गल्ला मंडी में है। शनिवार सुबह उनका शव दुकान नंबर 89 के सामने दुपट्टे से लटका मिला। उनकी स्कूटी भी वहीं मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया। इसमें भी हैंगिंग से ही मौत होने की पुष्टि हुई।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इंस्पेक्टर ने परिवार और आसपास के गल्ला व्यापारियों से बात की। पता लगा कि रामअवतार गुप्ता का कोई बेटा नहीं है। उनकी दो बेटियां हैं। इनमें से एक द्वारका, दिल्ली में रहती है। दूसरी बेटी तलाकशुदा है जो उनके घर जनकपुरी में उनके साथ ही रहती है। पता लगा कि रामअवतार सट्टा खेलने के लती थे। इसमें उन पर कर्ज भी हो जाता था। उन्होंने ये दुकान भी चार दिन पहले किसी को बेच दी थी। घर बेचने के लिए भी वह लोगों से बात कर रहे थे। इसे लेकर घरवालों ने नाराजगी भी जताई थी।