{"_id":"68cb1dd2c60dda7d3509195c","slug":"an-accused-in-dowry-murder-case-sent-to-jail-bareilly-news-c-396-1-bas1001-418-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज हत्या में एक आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज हत्या में एक आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव हाफिजगंज के एक आरोपी को पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के गांव मचौना की मढ़ैया के हेतराम ने थाने में बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी की शादी थाना अलीगंज क्षेत्र के हाफिजगंज गांव में विनोद के साथ इसी साल जनवरी में की थी। शादी के बाद से दोनों में दहेज को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। 25 अगस्त को बेटी की उसके पति व सुसरालियों ने दहेज की खातिर हत्या कर दी।
पीड़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मण्डोरा तिराहे से ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप के मामले में ओमप्रकाश को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद