Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amroha police arrive to arrest woman accused of swindling crores; commotion ensues

Bareilly News: करोड़ों ठगने की आरोपी महिला को पकड़ने आई अमरोहा पुलिस, हंगामा

Tue, 03 Nov 2026 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Amroha police arrive to arrest woman accused of swindling crores; commotion ensues
भोजीपुरा। बीसी कमेटी और भूखंड दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराकर ठगने की आरोपी अनीता कश्यप सोमवार को घिर गई। अमरोहा जिले में दीवान से ठगी के मामले में वहां की पुलिस आई तो स्थानीय पीड़ितों ने उसे ले नहीं जाने दिया। हंगामे के बाद भोजीपुरा पुलिस ने अनीता और उसके पति देवानंद को शांतिभंग में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अमरोहा पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने भोजीपुरा समेत दूसरे जिलों के सौ से अधिक लोगों से करीब 60 करोड़ रुपये की ठगी की है। उसने अमरोहा पुलिस की यातायात शाखा के मुख्य आरक्षी जसपाल सागर से भी 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। जसपाल सागर की पत्नी अंजलि ने अमरोहा के एसपी से शिकायत की। सोमवार को मुख्य आरक्षी जसपाल सागर एक दरोगा व टीम के साथ महिला की दुकान पर पहुंचे। वहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया और साथ ले जाने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान महिला के पास बैठे पीड़ितों ने भोजीपुरा के उन लोगों को कार्रवाई की जानकारी दे दी जो ठगी के पीड़ित हैं। ये लोग काफी समय से महिला से रुपये मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर अधिकारियों से उसकी शिकायत भी कर चुके हैं। इन लोगों ने आकर अमरोहा पुलिस की कार रोक ली और तीखी नोकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि महिला पहले उनके रुपये लौटाएगी, फिर वह उसे कहीं ले जाने देंगे। इस बीच किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई और सभी पक्षों को भोजीपुरा थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
भोजीपुरा निवासी पीड़ितों ने 22 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। थाना प्रभारी ने जांच रिपोर्ट के साथ शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों के पास अनुमोदन के लिए भेजी थी। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि अनुमोदन मिल गया है। आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed