{"_id":"64ce3c508bfa65a33a00a6db","slug":"amrit-kalash-yatra-will-be-taken-out-from-every-village-on-independence-day-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: बरेली में वीर सेनानियों के सम्मान में हर गांव से निकलेगी अमृत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: बरेली में वीर सेनानियों के सम्मान में हर गांव से निकलेगी अमृत कलश यात्रा
Sat, 05 Aug 2023 06:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:55 PM IST
सार
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम उत्सव व भव्यता के साथ किया जाना है। यह अभियान नौ से 15 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
डीएम शिवाकांत द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए अब देशभर में मेरी माटी-मेरा देश नाम से एक नया अभियान शुरू होगा। यह नौ से 15 अगस्त के बीच चलेगा। बरेली जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक-एक कलश मिट्टी इकठ्ठी की जाएगी और उसे लखनऊ व दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में सुसज्जित बैंड बाजे, तिरंगे ध्वज के साथ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम उत्सव व भव्यता के साथ किया जाना है। हर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर पर एक शिलापट लगाया जाएगा। जिस पर उस ग्राम पंचायत के वीर शहीदों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और युद्व में शहीद, पीएसी और पुलिस कर्मियों के नाम अंकित होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: अमृत काल में भी नहीं बदलेगी बरेली जंक्शन की काया, योजना में इज्जतनगर मंडल के ये स्टेशन शामिल
विज्ञापन
सभी गांव से 14 इंच के कलश में जो तिरंगे रंग से रंगा हुआ होगा उसकी मिट्टी ली जाएगी और विकासखंडों पर उसे जमा किया जाएगा। इन्हें लखनऊ और दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में भेजा जाएगा। कहा कि इस कलश यात्रा में शामिल होने वाले लोग एक ही रंग के कपड़े पहनेंगे। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में 75 पौधे रोपे जाएंगे।