फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amrit Bharat Express will run between Lucknow-Jammu and Lucknow-Chandigarh via Bareilly

Bareilly News: बरेली होते हुए लखनऊ-जम्मू और लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Sun, 27 Jul 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express will run between Lucknow-Jammu and Lucknow-Chandigarh via Bareilly
लखनऊ-देहरादून रूट पर भी साल के अंत तक संचालन शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

बरेली। बरेली होते हुए लखनऊ-जम्मू और लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच भी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। लखनऊ-देहरादून के बीच भी यह लग्जरी ट्रेन दौड़ाने की योजना है। साल के अंत तक दो गाड़ियों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।
देश की सातवीं और बरेली होते हुए गुजरने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस (15567 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी) 29 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बापूधाम से चलने के बाद रात 1.10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर दो बजे आनंद विहार से चलने के बाद शाम 6:17 बजे बरेली आएगी। इस ट्रेन का किराया काफी कम है।
विज्ञापन

इधर, साल के अंत तक दो और वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी है। इसके लिए काठगोदाम, लालकुआं और रामनगर से बरेली, बदायूं, मथुरा, आगरा, जयपुर के अलावा टनकपुर-दिल्ली, टनकपुर-मथुरा-जयपुर रूटों पर सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को आज से हापुड़ में ठहराव
22490-89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को रविवार से हापुड़ स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। 27 अगस्त से इस ट्रेन का संचालन मेरठ से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक किया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7:08 बजे और 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत रात 8:58 बजे हापुड़ पहुंचेंगी। दो-दो मिनट ठहराव के बाद आगे रवाना हो जाएंगी। 27 अगस्त से वाराणसी-मेरठ वंदे भारत के हापुड़ आने के समय में कुछ बदलाव होगा। यह ट्रेन रात 8:10 बजे हापुड़ आने के बाद 8:12 बजे छूटा करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed