{"_id":"67c4c856e4f066ba1709a4b4","slug":"amla-will-always-be-on-top-in-development-dharampal-singh-bareilly-news-c-400-1-ala1001-481-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में आंवला हमेशा अव्वल रहेगा : धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में आंवला हमेशा अव्वल रहेगा : धर्मपाल सिंह
विज्ञापन
सिरौली। विकास में अपना क्षेत्र आंवला हमेशा अव्वल रहेगा। इसके लिए यहां कई छोटे-बड़े पुलों को बनवाया गया है। सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में निवेश आएगा तो कंपनियां खुलेंगी, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। यह बात कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव शिवपुरी में कही।
सबसे पहले वह गांव शिवपुरी में भगवान सिंह चौहान के घर गए। वहां उनकी बेटी को वैवाहिक शुभकामनाएं दी। फिर मुख्य गलियों से घूमते हुए पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा। वहां कुछ लोगों ने ज्ञापन सौंपकर गांव में जूनियर हाई स्कूल को उच्चीकृत करने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि यह ग्रामीणों की अच्छी पहल है। इतने बड़े गांव में राजकीय कॉलेज होना चाहिए। वह इसकी कोशिश करेंगे।
इस मौके पर डॉ. केपी सिंह चौहान, सुरेश श्रीवास्तव, पप्पू मौर्य, बुद्ध पाल सिंह, भगवान सिंह, मोहन गुप्ता आदि रहे। संवाद