{"_id":"57b9fa804f1c1b9663d4f6c1","slug":"amin-could-not-test-the-five-hundred-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ नहीं दे पाए अमीन की परीक्षा, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ नहीं दे पाए अमीन की परीक्षा, बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस आफिस के कर्मचारियों की लापरवाही से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में करीब 500 अभ्यर्थी नहीं बैठ पाए। इन परीक्षार्थियों के लिए शहर के गुलाब राय मांटेसरी नैनीताल रोड में परीक्षा केंद्र था लेकिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर श्री गुलाब राय मांटेसरी हायर सेंकेंडरी स्कूल बिजौरिया स्टेशन रोड नवाबगंज परीक्षा केंद्र अंकित कर दिया गया। जिसकी वजह से सभी परीक्षार्थी नवाबगंज के जीआरएम में परीक्षा देने पहुंच गए। वहां परीक्षा थी ही नहीं, इसलिए गेट नहीं खुला। काफी देर इंतजार करने पर कालेज और परीक्षा कराने वाले अधिकारी नहीं पहुंचे तो परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। बाद में परीक्षार्थियों ने एसडीएम आवास का घेराव किया। वहां एसडीएम नवाबगंज अर्चना द्विवेदी ने डीएम से वार्ता करके बताया कि उनकी परीक्षा अब चार सितंबर को बरेली में होगी। इस आश्वासन के बाद यह परीक्षार्थी घरोें के लिए रवाना हुए।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आज अमीन तथा अहलमद की परीक्षा तय की थी। इस परीक्षा में बरेली मंडल के 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनके लिए 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए। दो पालियों में प्रस्तावित इस परीक्षा के लिए इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र कोड 13122 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर गुलाबराय मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड की जगह श्री गुलाब राय मांटेसरी हायर सेंकेंडरी स्कूल बिजौरिया स्टेशन रोड नवाबगंज नवाबगंज लिख दिया गया था जिससे आयोग ने करीब पांच सौ अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र शहर के स्थान पर नवाबगंज के जीआरएम में लिख दिया था। इस कारण अभ्यर्र्थी काफी देर तक इंतजार करते रहे। उनके सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने जमकर हंगामा काटा। हाईवे भी जाम कर दिया गया और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई । अफसर नहीं पहुंचे तो वह एसडीएम आवास पर पहुंच गए।
एसडीएम डा. अर्चना द्विवेदी ने अपने आवास पर अभ्यर्थियों के सामने डीएम से वार्ता की। उन्होंने भीड़ को आश्वस्त किया कि परीक्षा निरस्त होगी और इसकी रिपोर्ट वह जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजेंगी। एसडीएम ने सुबूत के तौर पर सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जमा करा लिए। उसके बाद छात्र अपने-अपने घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
200 किलोमीटर दूर से आए थे छात्र
अमीन - अहलमद परीक्षा देने के लिए नवाबगंज में मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, चंदौसी, बदायूं, इस्लामनगर, पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, इटावा, बुलंदशहर आदि शहरों से पहुंचे थे। कुछ छात्र रात को ही नवाबगंज पहुंच गए थे। अधिकतर अभ्यर्थी सुबह सात बजे पहुंच गए थे हालांकि 10 बजे से परीक्षा होनी थी।
प्रबंधक ने भी दिखाई लापरवाही
आयोग के साथ ही जहां जिला प्रशासन की इस परीक्षा में लापरवाही सामने आयी, वहीं गुलाबराय हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक ने भी लापरवाही दिखाई । विद्यालय प्रबंधक को शाम को ही विद्यालय में परीक्षा होने की जानकारी परीक्षार्थियों ने दे दी थी लेकिन प्रबंधक ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं दी, अगर समय से जानकारी प्रशासन को दे दी जाती तो शायद परीक्षार्थी इतना परेशान नहीं होते।
प्रबंधक बोले, अफसरों को बता दिया था
कालेज के प्रबंधक उमेश कनौजिया ने बताया कि जैसे ही उन्हें विद्यालय का केंद्र बनाए जाने की जानकारी छात्रों से मिली तो उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा कई अधिकारियों को फोन पर इसकी जानकारी दे दी थी।
‘आयोग के अधिकारियों से देर शाम हुई वार्ता के आधार पर यहां के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब चार सितंबर को होगी।’ आलोक कुमार, एडीएम सिटी
बरेली के जीआरएम में होता रहा इंतजार
उधर बरेली के जीआरएम में परीक्षा में अभ्यर्थियों के शामिल होने का इंतजार होता रहा। वहां पर मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अधिकारी तथा कक्ष निरीक्षक के रूप में स्टाफ मौजूद था। आखिर में यहां के परीक्षा केंद्र पर शून्य उपस्थिति दर्ज कराके रिपोर्ट भेज दी गई।