{"_id":"67574e9913a76bab590c2c54","slug":"amin-accused-of-settling-bills-worth-lakhs-by-taking-money-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100935-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमीन पर रुपये लेकर लाखों का बिल निपटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमीन पर रुपये लेकर लाखों का बिल निपटाने का आरोप
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें बिजली निगम के कर्मी द्वारा दूसरे व्यक्ति को फरीदपुर तहसील का अमीन बताया गया। वायरल ऑडियो में बिजली कर्मी द्वारा अमीन पर 20-20 हजार रुपये लेकर लाखों रुपये का बिल निपटाने का आरोप लगाया गया।
बिजली कर्मी का कहना है कि मानपुर त्रलोक व नगरिया गांव के दो-दो ग्रामीणों पर बिजली निगम का लाखों रुपये बकाया है। इसको लेकर इनकी आरसी काटी गई थी। उन्होंने सन 2008 में बिजली कनेक्शन लिया था, जिसका लाखों रुपये में बिल बकाया था। वसूली के लिए राजस्व विभाग के अमीन को कहा गया। इसके बाद अमीन ने 20-20 हजार रुपये लेकर लाखों के बिल निपटाने का आश्वासन दिया था। भुुगतान लेने के बाद लोगों को कोई रसीद नहीं दी गई है।
आरोपों को बताया निराधार
अमीन देवेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहले ग्रामीणों से रुपये लिए थे, जो उसे बुधवार को जमा करने है। आरसी कटने पर वसूली का काम उसे दिया गया था। इसके तहत उन्होंने रुपये लिए हैं। इसकी रसीद जल्द ही किसानों को दे देंगे। उन पर लगाए जाने वाले आरोप बेबुनियाद है। संवाद
विज्ञापन
--
उनके पास ऑडियो आया है। मामले की जांच करेंगे कि कब ये भुगतान लिए गए। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- गुलाबचंद्र अग्रहरि, एसडीएम, फरीदपुर