{"_id":"5e97ed088ebc3e6fbc283599","slug":"amidst-corona-virus-outbreak-indo-nepal-border-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: भारत-नेपाल सीमा के जंगली रास्तों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश, आईजी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: भारत-नेपाल सीमा के जंगली रास्तों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश, आईजी ने लिया जायजा
Thu, 16 Apr 2020 10:58 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी पार कर कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में आठ संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने नेपाल सीमावर्ती गांवों और चोर रास्तों की निगरानी तेज कर दी है। एसपी ने बताया कि संदिग्धों को होने की सूचना की पुष्टि नहीं हो रही है फिर भी पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं आईजी एसके भगत ने भारत-नेपाल सीमा के जंगली रास्तों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा से कोई प्रवेश न कर सके, इसे लेकर की गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी खुद पलिया-चंदनचौकी इलाके में तीन दिनों से ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने चंदनचौकी सीमा पर जाकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। आईजी तीन दिनों में गौरीफंटा, संपूर्णानगर आदि नेपाल सीमा का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को आईजी का काफिला चंदनचौकी पहुंचा। यहां उन्होंने नेपाल के रास्ते कोई भी व्यक्ति सीमा से भारत में दाखिल न हो पाए इसको लेकर व्यवस्था को परखा। एसएसबी अधिकारियों से बात करने के साथ ही खासतौर पर जंगली रास्तों पर नजर रखने के निर्देश दिए और चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
आईजी ने कहा कि तिकुनियां में जो छह संदिग्ध लोगों के देखे जाने की बात सामने आ रही है अब तक उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, जांच जारी है।