फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amid chaos, roadways buses covered an additional 4.22 lakh kilometres in 10 days.

Bareilly News: अव्यवस्थाओं के बीच 10 दिन में 4.22 लाख किलोमीटर ज्यादा दौड़ीं रोडवेज बसें

Wed, 29 Oct 2025 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
Amid chaos, roadways buses covered an additional 4.22 lakh kilometres in 10 days.
बरेली। रोडवेज बस अड्डों पर अव्यवस्थाओं के बीच इस बार दीपावली और छठ पूजा पर परिक्षेत्र की रोडवेज बसाें ने पिछले साल के मुकाबले 10 दिन में 4.22 लाख किलोमीटर से ज्यादा अतिरिक्त दूरी तय की। पिछले साल 10 दिन में परिक्षेत्र की बसें 25.60 किलोमीटर चली थीं। इस साल यह आंकड़ा 29.82 किलोमीटर हो गया है।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि पिछले साल परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में त्योहार के 10 दिनों में 7.63 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। इस साल यह आंकड़ा 8.16 लाख रहा। बीते साल प्रति बस से रोजाना औसतन 17,872 रुपये की आय हुई थी। इस बार यह आंकड़ा 20,787 पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र में जहां से भी बस अड्डों पर कमियों की शिकायत आईं उनको प्राथमिकता के आधार पर दूर किया गया है। बरेली और रुहेलखंड डिपो के चार कर्मचारियोंं के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
मरम्मत में खेल, ब्रेक डाउन होती रहीं रोडवेज बसें
रोडवेज बसों की मरम्मत में लंबे समय से खेल चल रहा है। इसको लेकर बीते दिनों सेवा प्रबंधक धनजीराम को निलंबित किया जा चुका है। सेवा प्रबंधक के निलंबन के बाद भी यह खेल बंद नहीं हुआ है। बरेली, रुहेलखंड डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में अब भी बिना नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया के दागी फर्म से मरम्मत का काम कराया जा रहा है। सही ढंग से मरम्मत न होने के कारण बसें रास्ते में ब्रेक डाउन होती रहीं। नई बसों में पुराना मोबिल ऑयल और पुर्जों में खेल के कारण नई बसों की भी हालत खराब हो रही है। आरएम का कहना है कि कुछ शिकायतें आई हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed