फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amazing yoga being formed on Mahashivratri after three hundred years

Bareilly News: तीन सौ वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत योग

Tue, 05 Mar 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 05 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Amazing yoga being formed on Mahashivratri after three hundred years
बरेली। इस बार महाशिवरात्रि आठ मार्च को मनाई जाएगी। तीन सौ वर्ष बाद इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत योग बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आठ मार्च को कुंभ राशि में सूर्य, शनि, शुक्र साथ मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं, जो अद्भुत है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजा और व्रत रखना श्रेयस्कर माना जाता है।
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद उस पवित्र जल का छिड़काव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस दिन पूजा के समय पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें। बेल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष कम होता है।
विज्ञापन


इस तरह करें व्रतमहाशिवरात्रि व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए। रात्रि जागरण करने से व्रत का फल दोगुना हो जाता है। उपवास के दौरान भोजन और नमक से परहेज करना चाहिए। दूध, पानी और फलों का सेवन कर सकते हैं। व्रत का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बुरे विचारों, बुरी संगति और बुरे शब्दों से दूर रहना है। व्रतियों को सद्गुणों का अभ्यास करना चाहिए, सभी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। इस दिन भगवान शिव के नामों का जप करना और उनके मंदिर जाना शुभ माना जाता है। इस पवित्र दिन व्रतियों को भगवान शंकर की महिमा सुनना और सुनाना चाहिए। तामसिक चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed