फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amazing feat of child scientists, first in Mandal in Inspire Award, fifth in the state

Bareilly News: बाल वैज्ञानिकों का कमाल, इंस्पायर अवार्ड में मंडल प्रथम, प्रदेश में पांचवां स्थान

Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Amazing feat of child scientists, first in Mandal in Inspire Award, fifth in the state
- सत्र 2023- 24 में 121, तो इस सत्र 441 बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन
विज्ञापन

बरेली। जिले के बाल वैज्ञानिकों ने इंस्पायर अवार्ड मानक 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल में प्रथम और प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सत्र 2023- 24 में मंडल के 121 का चयन हुआ था तो तो इस सत्र 441 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है।


इंस्पायर अवार्ड में बरेली ने पहली बार मुरादाबाद मंडल को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में पहला स्थान हासिल करना गर्व है। मंडल के 1062 स्कूलों के 4690 नवाचारों में से 441 बाल वैज्ञानिकों के चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सर्वश्रेष्ठ को एक लाख नवाचारों का चयन होगा। इसमें से 10 हजार बाल वैज्ञानिकों को बेस्ट नवाचार को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। इसकी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में 60 बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
सत्र 2024- 25 बरेली मंडल
बरेली - 158 बाल वैज्ञानिक
शाहजहांपुर - 80 बाल वैज्ञानिक
पीलीभीत - 80 बाल वैज्ञानिक
बदायूं - 123 बाल वैज्ञानिक
---
सत्र 2023- 24 बरेली मंडल
बरेली - 76 बाल वैज्ञानिक
पीलीभीत - 26 बाल वैज्ञानिक
शाहजहांपुर - 12 बाल वैज्ञानिक
बदायूं - 7 बाल वैज्ञानिक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed