फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Sadbhavna Pulao will be distributed here in Bareilly

Bareilly News: आज सौहार्द की खुशबू से महकेगा शहर, यहां किया जाएगा सद्भावना पुलाव का वितरण

Sun, 12 Oct 2025 10:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 10:57 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत रविवार को शाम चार बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण होगा। इसके अलावा शहर के 30 स्थानों पर पुलाव का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Sadbhavna Pulao will be distributed here in Bareilly
शहरवासियों ने सद्भावना पुलाव में दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर की सभी कॉलोनियां-मोहल्ले, सभी वर्ग व समुदाय के लोगों के घर रविवार को सौहार्द और सद्भाव की खुशबू से महकेंगे। शहरवासियों से जुटाए गए एक-एक मुट्ठी चावल से सद्भावना पुलाव तैयार होगा। इसका वितरण शहर में 30 स्थानों पर किया जाएगा। सद्भाव के इस भोज में शहरवासी आमंत्रित हैं। 

विज्ञापन


सौहार्द के चावल एकत्र करने के लिए अमर उजाला का सद्भावना रथ शहर भर में घूमा। जनप्रतिनिधियों से लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और आम नागरिकों समेत करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक-एक मुट्ठी चावल का योगदान दिया। अगर उजाला के सद्भावना पुलाव कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों में आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत बनाना है। 
विज्ञापन


अब रविवार को शाम चार बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण होगा। इसमें चारों धर्मों के धर्मगुरुओं से ही पुलाव बनवाने और उसके वितरण की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा, ताकि एकता का रंग रगों में घुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Sadbhavna Pulao will be distributed here in Bareilly
शहरवासियों ने सद्भावना पुलाव में दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला

यहां किया जाएगा सद्भावना पुलाव का वितरण
बीलसपुर रोड ग्रेटर ग्रीन पार्क के पास स्थित फ्लॉवर सिटी, एसआर क्रिटिकल हॉस्पिटल के पास सुरभि पेंट्स, सतीपुर चौराहा के कैपिटल ट्रेडर्स, ईसाइयों की पुलिया स्थित मैक्सालाइफ हॉस्पिटल, अमर उजाला कार्यालय गेट, नगर निगम के सामने अग्रवाल एसोसिएट, सिकलापुर स्थित शिव फोम, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास फैशन प्वॉइंट, सुरेश शर्मा नगर स्थित पुष्पा टीवीएस, फिनिक्स माल के सामने नंदिनी मोटर्स, झूलेलाल द्वार डीडी पुरम डीजी इंफ्रा, डीडी पुरम गंगाशील हॉस्पिटल, केके हॉस्पिटल रोड नीलदेव हॉस्पिटल, आईवीआरआई गेट के पास अजय अग्रवाल एनडीआर, नैनीताल रोड होटल ग्रैंड निरवाना, स्टेडियम रोड जेपीएम हॉस्पिटल, ईंट पजाया चौराहा वंश हॉस्पिटल, धर्मकांटा रोड बॉम्बे होजरी, लल्ला मार्केट आर्ट एरेना, कर्मचारी नगर चौराहा नारायण वृंदावन, मिनी बाईपास राधिका हॉस्पिटल, आनंद आश्रम के पास कृष्णा सनीव इंटरप्राइजेज, रामपुर गार्डन प्रभा टाकीज के सामने मानसी आईवीएफ, अग्रसेन पार्क, कार बाजार चौराहा रामपुर गार्डन के गुरु प्रसाद बिल्डिंग, अर्बन हाट गेट नंबर दो पर वेजमिन इंटरप्राइजेज, सर्किट हाउस चौराहा के रामा श्यामा ऑफिस, चौकी चौराहा के मारया फ्रोजन, स्टेशन रोड स्थित कोरल मोटर्स पर सद्भावना पुलाव का वितरण होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फोन नंबर 7617701799 पर संपर्क करें।

सामाजिक संगठनों ने दिया एक-एक मुट्ठी चावल
अमर उजाला की ओर से सद्भावना पुलाव के लिए एक मुट्ठी चावल दान कार्यक्रम के तहत जिला परिषद के निकट पहुंचे सद्भावना रथ में कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने सहयोग किया। इसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से इंद्र देव त्रिवेदी, अनिल मुनि, धनंजय शर्मा, देवेश शर्मा, राकेश शर्मा गुरु, गौरव पाठक, डॉ. सुनीता पाठक सहित 18 लोगों ने चावल दान किया। नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर, जितेंद्र मिश्रा, विवेक कक्कड़ सहित सात लोग और मानव सेवा क्लब से सुरेंद्र बीनू सिन्हा, कल्पना  सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, मीरा आदि ने एक मुट्ठी चावल का सहयोग किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed