फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala rath sets out with a message of goodwill for sadbhawana pulao

बरेली: सद्भावना का संदेश लेकर निकला अमर उजाला का रथ, हर घर से जुटाए जाएंगे चावल

Thu, 29 Oct 2026 01:13 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

बरेली में आपसी भाईचारा और सद्भावना का संदेश फैलाने के लिए बुधवार को अमर उजाला कार्यालय से सद्भावना रथ रवाना किया गया। महापौर उमेश गौतम समेत कई अधिकारियों ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक मुट्ठी चावल दान करने की अपील करेगा। इन चावलों से बना 'सद्भावना पुलाव' तीन नवंबर को बांटा जाएगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala rath sets out with a message of goodwill for sadbhawana pulao
सद्भावना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर में आपसी भाईचारा और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के लिए अमर उजाला कार्यालय परिसर से बुधवार को सद्भावना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महापौर उमेश गौतम, कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने संयुक्त रूप से इस रथ को रवाना किया।

विज्ञापन

 
यह रथ शहर के विभिन्न वार्डों, गेट बंद कॉलोनियों, मोहल्लों, फैक्टरियों, शिक्षण संस्थानों तक पहुंचकर लोगों से एक मुट्ठी चावल दान करने की अपील करेगा। इन चावलों से निर्मित ‘सद्भावना पुलाव’ का वितरण तीन नवंबर को संबंधित स्थानों पर किया जाएगा। इसी के साथ दिवाली कार्निवल की शुरुआत हो जाएगी। रथ रवाना होने से पहले बुधवार को कार्यालय में आयोजित संवाद में शहर के संभ्रांत लोगों ने विचार साझा किए। 
विज्ञापन


महापौर उमेश गौतम ने कहा कि सद्भावना का वास्तविक रूप विद्यालयों में देखने को मिलता है, जहां जाति-धर्म का कोई भेद नहीं होता। सभी बच्चे एक पंक्ति में बैठकर भोजन करते हैं। उन्होंने इस अभियान को स्कूलों तक ले जाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों में सद्भावना का बेहतर विकास होगा। कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक मुट्ठी चावल के माध्यम से जब लोग इस अभियान से जुड़ेंगे तो समाज में सद्भावना का संचार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Amar Ujala rath sets out with a message of goodwill for sadbhawana pulao
एक मुट्ठी चावल का योग्यदान देते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
अफसर ने कहा- सराहनीय पहल  
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि समाज में सौहार्द बने रहने से कानून-व्यवस्था मजबूत रहती है। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने भी इस पहल की प्रशंसा की। उद्यमी मनीष शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही प्रगति का मार्ग है और गाड़ी के सभी पहियों की तरह हर वर्ग का मजबूत होना आवश्यक है। 

अमित आहूजा ने नई पीढ़ी यानी जेन-जी और जेन अल्फा को इस सद्भावना अभियान से जोड़ने की बात कही, ताकि युवा पीढ़ी भी आपसी भाईचारे के इस संदेश को आत्मसात कर सके। अतिथियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प लेते हुए शहरवासियों से रथ पर रखे पात्र में एक-एक मुट्ठी चावल अर्पित करने की अपील की है।
 

Amar Ujala rath sets out with a message of goodwill for sadbhawana pulao
एक मुट्ठी चावल का योग्यदान देते शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मौजूद 
बिरला ओपन माइंड स्कूल के नरेंद्र सिंह, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के प्रो. आशुतोष प्रिय, श्री सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष अनुपम कपूर, महिसुधा के निहाल सिंह, इन स्टूडियो के राहुल जायसवाल, गंगा बाथ डेकोर के पुनीत अग्रवाल, वंश हॉस्पिटल के कुशल, रोहन, यूपी ग्रामीण बैंक के एजीएम नीरज टंडन, कॉमर्शियल ऑफ ग्रुप के सीए अमित मनोहर, शाइनी इंफ्रा के बंटी खान, मिशन हॉस्पिटल के पृथु वात्स्यान, शिव इंटरप्राइजेज के शिवकुमार अग्रवाल, डीजी इंफ्रा के धर्मेंद्र गुप्ता एवं आशीष गुप्ता, अजंता स्वीट्स के अमित आहूजा, ऑक्टा एलिवेटर के हैदर, एसबीआई के डीजीएम प्रदीप कुमार, फ्लावर सिटी के अंश मौर्य, एमजी फार्मेसी के रवि प्रकाश अग्रवाल, मोक्ष के विनय कमल गुप्ता, प्रयाग मिल्क के आशीष जायसवाल, फ्लाई महल के फैज खान, राधिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. प्रतीक गंगवार, आकाश वेट्स के डॉ. आकाश गंगवार, गुरु प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर अतिकाय सिंह, अनीस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. अनीस बेग और जेपीएम कॉलेज के योगेश पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed