फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   amar ujala foundation

अमर उजाला फाउंडेशन फिर लगाएगा हेल्थ कैंप

Thu, 29 Jan 2015 12:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Jan 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर, क्यारा के मंझा और भमोरा के मिलक मझारा में अमर उजाला फाउंडेशन एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की मदद से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा जिसमें ग्रामीणों को फ्री चेकअप, ब्लड टेस्ट के साथ मुफ्त में दवाएं दी जाएंगी। इन गांवों में कई बीमारियां फैली थीं। खराब पानी और कच्ची शराब के चलन से खुजली, टीवी, सांस, खांसी का ज्यादा प्रकोप था। अमर उजाला फाउंडेशन ने 17, 18 और 19 नवंबर 2014 को यहां फ्री हेल्थ कैंप लगाए थे।  
विज्ञापन

पहले दिन 31 जनवरी 2015 को फ्री हेल्थ कैंप रजऊ परसपुर गांव में लगेगा। एक फरवरी को मंझा और दो फरवरी को मिलक मझारा में आयोजित होगा। कैंप में विशेषज्ञ (आई सर्जन, टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन आदि) डॉक्टर मरीजों का चेकअप करेंगे। चिकित्सकों की सलाह के आधार पर कई तरह के मुफ्त में ब्लड टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

रजऊ परसपुर की प्रधान किरन यादव के पति चंचल कुमार यादव के मुताबिक जो ग्रामीण इलाज कराने शहर नहीं जा पाते थे उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ कैंप में दवा मिल जाने पर ठंड में काफी राहत मिली। मंझा के पूर्व प्रधान सर्वेश्वर सिंह और मिलक मझारा के प्रधान पति वीरपाल ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को सराहनीय बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed