{"_id":"69b371a0b81a096f62055546","slug":"amar-ujala-flower-exhibition-starts-in-bareilly-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flower Exhibition: आज से गुलजार होगी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी, तीन दिन तक बिखरेगी फूलों की खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flower Exhibition: आज से गुलजार होगी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी, तीन दिन तक बिखरेगी फूलों की खुशबू
Fri, 13 Mar 2026 07:38 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:38 AM IST
सार
आंखों को सुकून देते रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से तीन दिनों तक अमर उजाला परिसर महकेगा। कैक्टस और बोन्जाई का अनोखा संसार भी नुमाया होगा। बरेली में शक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर शुक्रवार से तीन दिन तक रंग-बिरंगे फूलों, कैक्टस और बोन्जाई से गुलजार होगा। इसके लिए 13 मार्च को सुबह नौ बजे तक प्रविष्टियां ली जाएंगी। निर्णायक मंडल की ओर से चुनी गईं खास प्रविष्टियों को प्रदर्शनी के अंतिम दिन 15 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।
अमर उजाला का यह सालाना आयोजन तीन दिन तक चलेगा। इसमें पुष्प प्रेमियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। फूलों की दुनिया में आकर शहरवासी खुशनुमा पल गुजार सकते हैं। फूलों के साथ फोटो लेकर यादें संजो सकते हैं। यह प्रदर्शनी सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, असाधारण वैरायटी कैक्टस, बोन्जाई एवं गार्डन वर्ग में रहेगी। इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
अमर उजाला की तरफ से विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। निर्णायक मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हेड ऑफ प्लांट साइंस विभाग प्रो. आलोक श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार और आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
यहां कराएं पंजीकरण
प्रदर्शनी में प्रविष्टि देने और अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 7617701799 पर कॉल या मेसेज कर सकते हैं।