फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam policemen honored in Bareilly

Maa Tujhe Pranam: बरेली में 'शौर्य सम्मान' से मां तुझे प्रणाम का आगाज, पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Fri, 11 Aug 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत शौर्य सम्मान के साथ हो चुकी है। 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam policemen honored in Bareilly
पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के कार्यक्रमों की शुरुआत 'शौर्य सम्मान' के साथ हो गई। शुक्रवार को पुलिसकर्मियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। पीलीभीत बाईपास स्थित होटल रेडिसन में मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पुलिस कर्मियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अधिक जानकारी के लिए 9891644387 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा-वाहन रैली में जावा बाइकें

तिरंगा यात्रा-वाहन रैली में पूरा शहर आमंत्रित है। आप, हम सभी इसे भव्यता देंगे। इसी के साथ उद्यमी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनका ग्रुप 50 जावा बाइकों के साथ रैली में शामिल होगा। शहर के लोग अपने किसी भी वाहन के साथ रैली में शामिल हो सकेंगे।


23 चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, प्रकट करें सम्मान

15 अगस्त को सुबह दस बजे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अडडा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी पर राष्ट्रगार का प्रसारण होगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान के सम्मान में वह ठहर जाएं।

जानिए कब क्या होंगे कार्यक्रम

- 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी रैली सुबह 8 बजे गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक
- 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा-वाहन रैली सुबह 8 बजे बरेली क्लब से स्टेडियम तक
- 14 अगस्त को स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता डोरीलाल अग्रवाल स्टेडियम में
- 15 अगस्त को गांधी उद्यान में ध्वजारोहण और चौराहों पर सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed