फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alvida Jumma Namaz time in the mosques of Bareilly

Bareilly News: जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे होगी अलविदा जुमा की मुख्य नमाज, जानें अन्य मस्जिदों का वक्त

Thu, 27 Mar 2025 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 11:46 AM IST
सार

रमजान का आखिरी जुमा 28 मार्च को है। इस दिन होने वाली खास नमाज के लिए बरेली में शहर भर की सभी मस्जिदों ने अपने वक्त का एलान कर दिया है। साथ ही व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
Alvida Jumma Namaz time in the mosques of Bareilly
Alvida Jumma 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जुमा अलविदा की मुख्य नमाज किला की जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक अपने अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा करने का सिलसिला रहेगा। नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में साढ़े तीन बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। दोपहर 12.45 खानक़ाह-ए-वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथी खाना, लीची बाग की फैजाने मदीना मस्जिद में नमाज होगी। 

विज्ञापन


दोपहर एक बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद, चौकी चौराहा मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, सैलानी रजा चौक की बारादरी मस्जिद, कुतुबखाने की जहानी मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद, मलूकपुर की लाल मस्जिद, रजा कॉलोनी की रजा मस्जिद, बाजार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद, कानून गोयन की आला हजरत मस्जिद में नमाज होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी जान, धारदार हथियार से रेता मासूमों का गला
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:15 बजे फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, कटघर की हरे मीनार वाली मस्जिद, इज्जतनगर रोड नंबर एक की मुमताज मस्जिद, सुभाष नगर की साबरी मस्जिद, आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद में नमाज होगी। दोपहर 1:30 दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, कांकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, स्टेडियम रोड शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद ,सुर्खा वाली मस्जिद, बानखाना की खुदाबक्श मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद, सिटी सब्जी मंडी रोड की मस्जिद मंसूरियान, कटरा चांद खां की हाजी काले खां मस्जिद, हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद में नमाज होगी।

दोपहर 1:45 बजे रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कुतुबखाने वाली मस्जिद, कांकर टोला की गौसिया मस्जिद में, दोपहर दो बजे दरगाह ताजुशशरिया, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, गली नवाबान की जन्नत मस्जिद में, दोपहर 2:30 सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद। दोपहर तीन बजे खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद और दोपहर 3:15 बजे कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद। दोपहर 3:30 बजे खानकाह नियाजिया में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed