फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Altercation between teacher and parent at composite school

Bareilly News: कंपोजिट स्कूल में शिक्षक और अभिभावक में मारपीट

Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Altercation between teacher and parent at composite school
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के नगला जसी गांव के कंपोजिट स्कूल में महात्मा गांधी की जयंती के कार्यक्रम के दौरान अभिभावक और स्कूल के शिक्षक के बीच विवाद हो गया। दोनों लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, बीईओ भी पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

शिक्षक ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति अक्सर स्कूल में आकर वीडियो बनाता है। वह शुक्रवार को भी आकर झगड़ा करने लगा। वहीं, दूसरे पक्ष ने बताया कि उसके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। तभी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कश्यप ने बताया कि किसी अभिवावक को अगर किसी शिक्षक से शिकायत है तो वह उनसे शिकायत करें, लेकिन झगड़ा नहीं करे। वहीं, शिक्षकों को भी हिदायत दी कि अभिवावकों का सम्मान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed