{"_id":"6632de5a2ff1dddfe7057264","slug":"along-with-the-police-the-forensic-and-dog-squad-team-also-collected-evidence-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103081-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरोली के एक घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरोली के एक घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जुटाए साक्ष्य
सिरौली। ब्योंधन खुर्द के एक घर से चोरों ने बीती रात लाखों के गहने चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है।
ब्योंधन खुर्द के हरी मोहन शर्मा का गांव के बाहर घर है। मंगलवार की रात चोर घर में प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी से सोने का हार, मांग टीका, दो गले की चेन, तीन अंगूठी, चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, चार जोड़ी चांदी की पायलें, बिछुआ, गुच्छा व लाखों के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर रात में ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सुबह फॉरेंसिक और डाॅग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई और बारीकियों से जांच की। फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक चोरों का कुछ पता नहीं लग सका है। वहीं, चोरी की घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में 15 दिन पूर्व भी चोरी हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की थी। मगर, पुलिस ने अभी तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। संवाद
मकान की दीवार में नकब लगाकर आभूषण ले गए चोर
भोजीपुरा। परेबा मोहम्मद अली गांव में एक मकान की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित हरपाल ने बताया कि वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर कमरे में रखे संदूक व अलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। सुबह जागने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। संवाद