फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allen club raids in Subajimandi, 50 kg polythene seized

एलन क्लब सब्जीमंडी में छापे, 50 किलो पॉलिथीन जब्त

Tue, 19 Dec 2017 01:33 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 19 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Allen club raids in Subajimandi, 50 kg polythene seized
पाॉ‌िललि‌िथ्‍ाथिन के ‌िख्‍ाखिलापऊफ चला अ‌िभ्‍ाभियान

विज्ञापन
नगर निगम ने पॉलिथीन प्रतिबंध को कारगर ढंग से लागू करने के लिए सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी। पहले दिन एलन क्लब सब्जीमंडी में छापामारी की गई। यहां से कई किलो पॉलिथीन जब्त की गई और लोगों को हिदायत दी गई कि पॉलिथीन का प्रयोग न किया जाए। नगर निगम में भी मेयर की ओर से नोटिस चस्पा की गई जिसमें कहा गया कि पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है।
मेयर उमेश गौतम ने दिसंबर में शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पॉलिथीन पर रोक जरूरी है। इसी क्रम में नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर एलन क्लब सब्जीमंडी पहुंची निगम की टीम ने छापामारी की तो हड़कंप मच गया। शुरू में कुछ व्यापारियों ने पॉलिथीन छिपाने का प्रयास किया लेकिन तलाशी में करीब 50 किलो पॉलिथीन बरामद की गई। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते कार्रवाई में कोई अड़चन नहीं आई। 
विज्ञापन


नगर निगम में पॉलिथीन प्रतिबंधित, नोटिस चस्पा 
सोमवार से नगर निगम परिसर में भी पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। मेयर उमेश गौतम की ओर से इस संबंध में नोटिस चस्पा करा दी गई है।
होटल भी होंगे पॉलिथीन मुक्त
मेयर ने शहर के सभी होटलों को पॉलिथीन मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। होटल कारोबारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने सभी से इसका प्रयोग रोकने और इस संबंध में नोटिस बोर्ड लगाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed