{"_id":"61a53c8bc92061447201b4d5","slug":"alleged-rigging-in-tet-exam-sps-demonstrated-bareilly-news-bly46762998","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा में धांधली का आरोप, सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा में धांधली का आरोप, सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेपर लीक होने का विरोध करते सपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी छात्र सभा ने सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर की नारेबाजी
बरेली। समाजवादी छात्र सभा ने सोमवार को सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी की। यहां प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार पर धांधली के आरोप लगाए। कहा कि सरकार टीईटी कराने में विफल रही है। परीक्षा रद्द होने से प्रदेश भर के 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया।
सपा नेता भुवनेश यादव ने कहा कि परीक्षा निरस्त करना सरकार की नाकामी है। यह सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। मुकेश यादव ने कहा कि परीक्षा रद्द होना बताता है कि उप्र सरकार बेरोजगारी रोकने में अक्षम है। गजेंद्र कुर्मी ने कहा कि बरेली में 43 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे थे और यह सभी दस मिनट भी परीक्षा में नहीं बैठ सके। इनके आने जाने में सिर्फ समय की बर्बादी हुई है।
सपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय को ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि पंद्रह दिन के अंदर परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाए। परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रेन और बसों में यातायात मुफ्त किया जाए। अभ्यर्थियों की जो आर्थिक क्षति हुई है, उसकी पूर्ति के लिए पांच-पांच हजार रुपये हर अभ्यर्थी को दिए जाएं। इस मौके पर करन पटेल, इशराफिल राशमी, अंकित, अहमद खान, वसीम चौधरी, अमर काले, आकाश यादव, अवधेश मिश्रा, लकी शाह मौजूद रहे।