फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations against Mirganj MLA, illegal occupation of 850 bighas of land is not allowed

मीरगंज विधायक पर आरोप, 850 बीघा जमीन से नहीं हटने दे रहे अवैध कब्जा

Sat, 11 Dec 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Allegations against Mirganj MLA, illegal occupation of 850 bighas of land is not allowed
विधायक डीसी वर्मा।
रहपुरा जागीर से ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर जिला मुख्यालय पहुंचे गांव के लोगों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

भूमाफिया को संरक्षण देने और कब्जाग्रस्त ग्राम सभा की जमीन पर पैमाइश न होने देने का आरोप
बोले- डीएम से शिकायत के बाद शुरू हुई थी जमीन की पैमाइश, विधायक के दबाव में रोक दी
बरेली। मीरगंज के भाजपा विधायक डीसी वर्मा पर भूमाफिया की साठगांठ कर 850 बीघा ग्रामसभा की जमीन की पैमाइश रुकवाकर उस पर कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगा है। शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों से कलक्ट्रेट पहुंचे तमाम ग्रामीणों ने इस बारे में एसीएम फर्स्ट को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
शिकायत करने वालों में विधायक डीसी वर्मा के निर्वाचन क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के गांव रहपुरा जागीर के सूरजपाल, शिवराज, राम विलास, बुद्धसेन, सचिन, लालाराम, वेदपाल समेत तमाम ग्रामीण शामिल हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे इन लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले महीने उनकी ओर से ग्राम सभा की करीब 850 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया गया था। इस पर डीएम ने जमीन की पैमाइश कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डीएम के आदेश पर 23 नवंबर को कब्जाग्रस्त जमीन की पैमाइश शुरू हुई। इस दौरान जमीन पर जहां-जहां अवैध कब्जा मिला, वहां ट्रैक्टर से जोताई करा दी गई। दो दिन बाद जब टीम दोबारा कार्रवाई के लिए पहुंची तो भूमाफि या किस्म के कब्जेदारों ने मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा से संपर्क कर कार्रवाई रुकवा दी। तभी से पैमाइश की कार्रवाई रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहपुरा जागीर के लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक डीसी वर्मा खुद भी जमीन पर कब्जे के इस गोरखधंधे में शामिल हैं। उन्हीं के दबाव की वजह से राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश को पूरी तरह रोक दिया है। ग्रामीणों ने मांग की कि विधायक और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विधायक के संरक्षण में गांव वालों पर हमला करा रहे हैं भूमाफिया
जिला प्रशासन को ज्ञापन देने आए रहपुरा जागीर के लोगों ने एसीएम को बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के बाद भूमाफिया बौखलाए हुए हैं। उन्होंने शिकायत करने वाले लोगों पर हमले कराना शुरू कर दिया है। उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। विधायक का संरक्षण होने की वजह से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। उनकी तमाम शिकायतों के बावजूद मीरगंज पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनकी एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके जानमाल का भी खतरा है। लिहाजा इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।

विधायक बोले- मुझे तो इस प्रकरण का पता ही नहीं
ग्रामीणों के आरोपों पर मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रकरण की कोई जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। विधायक ने कहा कि गांव के लोगों ने अगर जमीन पर कब्जे के आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन दिया है तो यह जिम्मेदारी डीएम की है कि वे जमीन को कब्जामुक्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed