{"_id":"6afa1e0e8fec6573e30a351b","slug":"allegation-of-patients-being-sent-from-the-emergency-department-to-private-hospitals-bareilly-news-c-4-bly1015-1008409-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इमरजेंसी से मरीज निजी अस्पताल भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इमरजेंसी से मरीज निजी अस्पताल भेजने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से मरीज को निजी अस्पताल भेजने की शिकायत पर शासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मरीजों और उनके तीमारदारों को निजी अस्पताल भेजते हैं। कर्मियों की ड्यूटी लगाने के बदले भी कमीशनखाेरी का आरोप है।
बिहारीपुर निवासी वेद प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कुछ कर्मचारी लंबे समय से इमरजेंसी में तैनात हैं और उन्हें दूसरे वार्डों में ड्यूटी नहीं दी जाती। मामले की जांच कराकर संबंधित कर्मचारियों को इमरजेंसी से हटाने की मांग की है। अपर मुख्य सचिव ने प्रकरण की जांच, कार्रवाई से शासन को अवगत कराने को कहा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले की जांच के लिए एडी एसआईसी को निर्देश देने की बात कही है।