{"_id":"693350b1ad57bb02130ffa7f","slug":"allegation-of-murder-to-avoid-liability-of-rs-35-lakh-bareilly-news-c-4-vns1074-780729-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 35 लाख की देनदारी से बचने के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 35 लाख की देनदारी से बचने के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन
फरीदपुर। 35 लाख रुपये की देनदारी से बचने के लिए फैक्टरी मालिक समेत चार लोगों ने जहर देकर ठेकेदार शिवनंदन सिंह की हत्या कर दी। यह आरोप लगाते हुए ठेकेदार के भतीजे गुरुपाल ने शुक्रवार को फरीदपुर थाने में फैक्टरी के मालिक संतोष व अभिषेक, प्लांट मैनेजर प्रिंस सिंह यादव और जीएम एसके मेहरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर फरीदपुर राधेश्याम ने बताया कि शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव चिनौरा निवासी गुरुपाल ने उन्हें तहरीर दी। बताया कि उनके चाचा शिवनंदन सिंह वर्ष 2020 से फरीदपुर के हरियाली बाजार के पास स्थित संतोष पॉलीफैब बोरा फैक्टरी में 50 मजदूर लेकर ठेकेदारी का काम करते थे।
फैक्टरी के ऊपर उनके मजदूरों की मजदूरी के 35 लाख रुपये बकाया हो गए। उन्होंने अपनी नौ बीघा जमीन बेचकर मजदूरों के रुपये दिए। रुपये देने की बात कहने पर 31 सितंबर 2025 को फैक्टरी प्रबंधन ने शिवनंदन को काम से हटा दिया।
विज्ञापन
शिवनंदन द्वारा लगातार रुपये देने का दबाव बनाने पर चार दिन पहले फैक्टरी में उनको ठेकेदारी का काम फिर सौंप दिया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे गुरुपाल को उनकी चाची रेनू देवी ने फोन कर बताया कि शिवनंदन का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है। उन्हें सुबह फैक्टरी के किसी व्यक्ति ने फोन करके बुलाया था।
गुरुपाल 4:30 बजे फैक्टरी पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड और अधिकारियों ने उनको घुसने से रोक दिया। उन्होंने जब पुलिस को कॉल करने और थाने जाने को कहा तब जाकर एक घंटे के बाद अंदर जाने दिया गया। वहां शिवनंदन उन्हें एक कमरे में बेहोश पड़े मिले।
होश में आने पर उन्होंने लड़खड़ाती आवाज में कहा कि उन्हें फैक्टरी के मालिक संतोष व अभिषेक, प्लांट मैनेजर प्रिंस सिंह यादव और जीएम एसके मेहरा ने जहर दे दिया है। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस आई। शिवनंदन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर फरीदपुर ने बताया कि फैक्टरी मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद