{"_id":"6aad8faabea4c4130f065059","slug":"allegation-of-fatal-beating-of-youth-who-returned-from-odisha-bareilly-news-c-396-1-bas1001-803-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओडिशा से लौटे युवक की पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओडिशा से लौटे युवक की पीटकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
अलीगंज। राजपुर कलां के मूल निवासी अंकित (23) की पीटकर हत्या का आरोप है। वह ओडिशा से लौटे थे। परिजन ने गांव के दो युवकों पर नशीला पदार्थ खिलाकर सिर और शरीर पर भारी वस्तु से प्रहार कर जान लेने का आरोप लगाया है। अंकित का शव 15 सितंबर की रात में पचधेर और बरा सिरसा के बीच मिला था। कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है।
देवेंद्र सिंह की बेटी खुशबू ने बताया कि परिवार दिल्ली में रहता है। भाई अंकित ओडिशा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह 13 सितंबर को गांव लौटा था। आरोप है कि 15 सितंबर की शाम गांव के दो युवक अंकित को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। उन्होंने अंकित को नशीला पदार्थ खिलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की। सिर और शरीर पर भारी वस्तु से कई बार वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने रात में पचधेर और बरा सिरसा के बीच शव देखा और पुलिस को सूचना दी। वहां गई पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसकी रिपोर्ट में सिर में चोट (हेड इंजरी) से मौत की पुष्टि हुई।
बहन खुशबू ने बताया कि सूचना पर परिवार गांव लौटा। उन्होंने अलीगंज थाने में 16 सितंबर को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मामले की रिपोर्ट दर्ज या कोई कार्रवाई न होने पर एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पिकअप की टक्कर से मौत की आशंका है। हादसे में एक अन्य सवार युवक भी घायल हुआ है। उसके सिर में चोट आई है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद