फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Married woman thrown out of home for not having a son after 16 years of marriage

आरोप : शादी के 16 साल बाद बेटा नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 17 Nov 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Married woman thrown out of home for not having a son after 16 years of marriage
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के 16 साल बाद बेटा नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुकुटिया निवासी गीता सिंह ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी 2009 में विनोद कुमार निवासी गांव सर्वा थाना मूसाझाग दातागंज बदायूं के साथ हुई थी। इसके बाद एक बेटी का जन्म हुआ। उसके बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये, एक भैंस लाने का दबाव बनाने लगे। बेटा नहीं होने के कारण पति की दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर जनवरी में उसे घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed