फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Inferior material used in construction of RCC drain, notice issued

आरोप : आरसीसी के नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाया, नोटिस जारी

Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Inferior material used in construction of RCC drain, notice issued
फरीदपुर। नगर पालिका की ओर से बीसलपुर रोड पर 40 लाख की लागत से तैयार कराए जा रहे आरसीसी के नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आरोप लगाए गए हैं। नगर पालिका के सभासद ने अधिशासी अधिकारी और एडीएम प्रशासन बरेली से शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह से सभासद राजकुमार ने अधिशासी अधिकारी और एडीएम प्रशासन बरेली को शिकायत कर बताया कि उनके वार्ड में बीसलपुर रोड पर नगर पालिका की तरफ से बनाए जा रहे आरसीसी के नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। उन्होंने जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो आरोपी ठेकेदार ने शिकायतकर्ता को धमकाया। सभासद की शिकायत पर फरीदपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने सभासद से अभद्रता करने के मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। वहीं, नगर पालिका की जेई को नाला निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed