फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation... Attempt to hang married woman after ironing clothes

Bareilly News: आरोप... कपड़े इस्त्री कराने के बाद विवाहिता को फंदे से लटकाने की कोशिश

Sat, 19 Sep 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Sep 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation... Attempt to hang married woman after ironing clothes
मीरगंज। कपड़े इस्त्री कराने के बाद विवाहिता को रस्सी के फंदे से लटकाने की कोशिश का आरोप है। विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव मीरनगर (नौगवां) निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी भोजीपुरा के गांव हंसा के अरविंद कुमार से नौ अप्रैल 2025 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते रहे। पति के किसी युवती से अवैध संबंध हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने कई बार पीटा। इसकी शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र में समझौता हुआ था। इसके बावजूद प्रताड़ित करते रहे।16 अगस्त को अरविंद, सास और अन्य ने कपड़ों को इस्त्री कराने के बाद पीटा। जेठ ने रस्सी लाकर गले पर बांध दी। जेठानी और पति ने लटकाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। वह मायके चली गई। आरोप है कि 17 अगस्त को आरोपियों ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि अरविंद कुमार, जेठ कैलाश बाबू, सास कुंता देवी, ससुर महेंद्र पाल, जेठानी सुमन और प्रियंका को नामजद किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed