फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allahabad High Court will hear the case of Atiq Ahmed On 10 January

माफिया अतीक अहमद की कोर्ट में पड़ी तारीख से 'टेंशन’ में प्रशासन, खतरा देख तैयारियां की शुरू

Tue, 08 Jan 2019 01:01 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court will hear the case of Atiq Ahmed On 10 January
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

देवरिया जेल से बरेली जिला जेल में शिफ्टिंग के वक्त शासन ने माफिया से पूर्व सांसद बने अतीक अहमद की सुरक्षा व्यवस्था में तमाम गोपनीयता बरती। बावजूद इसके उनके गुर्गों का काफिला एसयूवी गाड़ियों में पीछा करते रहे थे। अब 10 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पूर्व सांसद के केस की सुनवाई की तारीख पड़ने के बाद प्रशासन दोबारा ‘टेंशन’ में आ गया है। सड़क मार्ग से इलाहाबाद तक ले जाने और फिर वापस बरेली लाने में कारागार प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, सर्दियों में पूर्व सांसद की तबीयत ठीक नहीं होने से उनके लोग भी प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें बरेली जिला जेल से न ले जाया जाए। हालांकि 10 जनवरी को सुनवाई की तारीख लगी देखकर प्रशासन ने गारद समेत गाड़ियों की व्यवस्था के लिए पत्राचार करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


गतिविधियों पर रखे है मुख्यालय नजर   
पूर्व सांसद के जिला जेल में शिफ्ट होने के बाद लखनऊ मुख्यालय लगातार नजर बनाए हुए है। जेल के अंदर अतीक अहमद की गतिविधियों के बारे में अपडेशन लिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जेल के बाहर भी दो बार लोगों के इकट्ठा होने की सूचनाओं पर भी प्रशासन लगातार निगाह बनाए हुए हैं। यही वजह है कि जेल को तकनीकी रूप से भी मजबूत बनाने की कवायद पर्दे के पीछे शुरू हो चुकी है। चर्चा है कि शासन जल्द ही जिला जेल में जैमर लगवाने के लिए बजट जारी कर सकता है। 
विज्ञापन


दो लोगों ने पूर्व सांसद से मुलाकात की
रविवार को अतीक अहमद से मुलाकात के लिए वकील नफीस अहमद अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। सोमवार को दो और लोगों ने उनसे मुलाकात की। खुफिया एजेंसियां भी अतीक से मिलने वालों पर निगाह रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed