{"_id":"5e99f66c8ebc3e76cc27c46b","slug":"all-the-experiments-of-officers-at-shyamganj-left-all-the-mandis-in-their-condition-bareilly-news-bly4029743179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के सारे प्रयोग श्यामगंज पर, बाकी सभी मंडियों को उनके हाल पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के सारे प्रयोग श्यामगंज पर, बाकी सभी मंडियों को उनके हाल पर छोड़ा
विज्ञापन
सैलानी में पुलिस ने भीड़ लगाए खड़े ठेलेवालों को डंडा मारकर भगाया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। डीएम-एसएसपी से लेकर एसीएम-एएसपी तक सारे अफसरों का फोकस शुक्रवार को भी सिर्फ श्यामगंज किराना बाजार के मेन रोड पर रहा। यहां लॉकडाउन का पालन हो रहा है या नहीं, एक-एक कर अफसर जायजा लेने पहुंचते रहे। दूसरी ओर इसी श्यामगंज बाजार की गलियों में दुकानों पर बृहस्पतिवार से भी ज्यादा मारामारी का माहौल रहा लेकिन उधर कोई अफसर झांकने तक नहीं गया। अवैध रूप से चल रही एलन क्लब सब्जी मंडी में भी शुक्रवार को पिछले तीन हफ्तों की भीड़भाड़ के सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आए।
लॉकडाउन में श्यामगंज बाजार पर शुरू से ही रस्सीकशी चल रही है। उजाला होने से पहले ही यहां बाजार सजाने से लेकर बार-बार मनाही के बावजूद रिटेल और गैरजरूरी सामान की दुकानें की खोल लेने वाले कारोबारी यहां लगातार प्रशासन की परीक्षा ले रहे हैं और दो दिन से भरपूर सख्ती दिखाने के बावजूद इस परीक्षा में प्रशासन के अफसर अब तक पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने श्यामगंज में जमकर सख्ती की थी। मेन मार्केट में इकट्ठी हुई सैकड़ों लोगों की भीड़ को खदेड़ने के बाद तमाम लोगों की गाड़ियों को सूजे घोंपकर पंक्चर करके और एक दुकानदार समेत कई लोगों को थाने भिजवाकर यह डर पैदा करने की कोशिश की थी कि श्यामगंज में बेवजह आने पर उन पर सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन इसके बावजूद श्यामगंज के हालात शुक्रवार को भी सुधरते नजर नहीं आए।
शुक्रवार को श्यामगंज का मेन बाजार तो सुबह साढ़े दस बजे तक खुला लेकिन अंदर रैली गोदाम और मिर्च वाली गली समेत तमाम गलियों की दुकानें पहली ही खुली हुई थीं और उन पर अच्छी-खासी भीड़ भी इकट्ठी हो चुकी थी। 11 बजे एसीएम रोहित यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट ताविश अली पहुंचे, दोपहर एक बजे एएसपी अभिषेक वर्मा भी पहुंच गए लेकिन सारे अफसरों का फोकस मेन मार्केट पर ही रहा। पुल के नीचे कुछ रिटेल की दुकानें खुली हुई थीं जिन्हें अफसरों ने दुकानें बंद कराकर पुलिस के साथ थाने भिजवा दिया। अफसरों के पहुंचने के बाद श्यामगंज मेन बाजार में हालात खुद ब खुद दुरुस्त हो गए लेकिन गलियों में मारामारी मची रही और उधर कोई अफसर भी नहीं गया।
विज्ञापन
ग्राहक नदारद फिर भी खोले बैठे थे दुकानें

और बढ़ी सख्ती.. अब जब तक ग्राहक तभी तक थोक मार्केट
डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्यामगंज बाजार का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान कई दुकानों को ग्राहक न होने के बावजूद खुला पाया तो उनका मिजाज बिगड़ गया। कुछ दुकानों पर तो कारोबारी खाली बैठे नोट गिनने में जुटे हुए थे। एसएसपी ने इन दुकानदारों को जमकर हड़काया। इस दौरान उन्होंने कई रिटेल दुकानदारों को दुकान खोलकर बैठे देखा तो उनका पारा और चढ़ गया। कारोबारियों को उठाकर दुकानें बंद कराने के बाद डीएम-एसएसपी ने मातहत अधिकारियों को हिदायत दी कि श्यामगंज का थोक बाजार भी अब तभी तक खुलेगा, जब तक वहां ग्राहक रहेंगे। जिस दुकान पर ग्राहक न हो, उसे फौरन बंद करा दिया जाए। डीएम-एसएसपी के जाने के बाद अफसरों ने और ज्यादा सख्ती शुरू कर दी। एसीएम रोहित यादव ने बताया कि शनिवार से लॉकडाउन का पालन न करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए जाएंगे।डीआईजी ने भी किया मुआयना
दोपहर के वक्त डीआईजी राजेश कुमार पांडेय भी श्यामगंज बाजार पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे पूरे बाजार का जायजा लिया और यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को किसी भी हालत में भीड़ इकट्ठी न होने देने की हिदायत देकर लौट गए।ग्राहक नदारद फिर भी खोले बैठे थे दुकानें