फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All-rounder Aditya guides CET to victory

Bareilly News: ऑलराउंडर आदित्य ने सीईटी को दिलाई जीत

Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
All-rounder Aditya guides CET to victory

विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित श्रीराम मूर्ति क्रिकेट स्टेडियम में 17 फरवरी से 20 फरवरी के बीच एसआरएमएस ट्रस्ट इंस्टीट्यूशंस रनिंग क्रिकेट कप 2026 सीजन 3 खेला गया। इसमें शनिवार को एसआरएमएस सीईटी (कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) व एसआरएमएस आईपीएस (इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल) की टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर आदित्य के प्रदर्शन से एसआरएमएस सीईटी ने विजेता का तमगा हासिल किया।
आईपीएस की टीम ने 14.2 ओवर में 90 रन बनाए। सीईटी ने 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। फाइनल मैच में सीईटी के ऑलराउंडर आदित्य सक्सेना ने 23 गेंदों पर 23 रन बनाने के साथ 10 रन देकर दो विकेट भी हासिल किए। आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, आईपीएस की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर व सीईटी की वाइस प्रिंसिपल डाॅ. ऋतु सिंह और सीईटीआर के डीन डाॅ. शैलेश सक्सेना ने सीईटी के कप्तान आदित्य मौर्य को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। इसके साथ ही आदित्य सक्सेना को फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रदान की गई। सीईटी के ही सूर्य प्रताप सिंह को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति, सीईटी के प्रिंसिपल डाॅ. प्रभाकर गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed