फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   all 80 wards of Bareilly city will be garbage free like Indore

सिटीज 2.0 परियोजना: इंदौर संग कदमताल करेगा यूपी का ये शहर, सभी 80 वार्ड होंगे कचरा मुक्त

Thu, 24 Jul 2025 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

सिटीज 2.0 परियोजना में बरेली का चयन हुआ है। इस योजना के तहत शहर में कई काम कराए जाएंगे। शहर के सभी 80 वार्ड को कचरा मुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
all 80 wards of Bareilly city will be garbage free like Indore
आदिनाथ चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के सबसे साफ-सुथरे शहर में शुमार इंदौर के साथ जल्द ही बरेली भी कदमताल करेगा। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की सिटीज 2.0 परियोजना में शहर के 80 वार्ड जीरो वेस्ट (कचरा मुक्त) होंगे। 87 करोड़ की लागत से इसको लेकर कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


वर्ष 2024 के शुरुआती दिनों में सिटीज 2.0 परियोजना के तहत केवल मॉडल वार्ड समेत नाथ कॉरिडोर, एबीडी एरिया के 14 वार्ड शामिल किए गए थे। इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए केंद्र की ओर से इसमें शहर के सभी 80 वार्डों को समाहित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सभी वार्डों में काम कराने का निर्णय लिया गया। सिटीज 2.0 में देश के 14 और प्रदेश के दो शहर आगरा व बरेली का चयन हुआ है। इसके लिए तैयार किया प्रोजेक्ट हरित प्रांगण (जीरो वेस्ट वार्ड योजना) का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सोने-चांदी की बढ़त से खरीदारी पर असर नहीं, सामान्य रूप से बाजार में पहुंच रहे ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन


कम खर्चे पर काम कराना होगा चुनौती 
वर्ष 2024 में सिटीज 2.0 के तहत सिर्फ 14 वार्डों को योजना में शामिल किया गया था। उस समय में केंद्र की ओर 139 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। शहर के सभी वार्डों को शामिल करते समय बजट बढ़ाने की बात जरूर कही गई मगर, यह अब तक बढ़ा नहीं है। अब सिर्फ 87 करोड़ रुपये की लागत से ही काम कराए जाएंगे। इसमें भी 75 करोड़ का ग्रांट केंद्र और 12 करोड़ स्थानीय निकाय खर्च करेगा। ऐसे में कम बजट में काम कराना एक चुनौती होगा। 

रिपोर्ट पर टिकी है शहर की किस्मत 
शहर में इन दिनों टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड (टीसीई) की केंद्रीय टीम डेरा डाली हुई है। तीन दिन के दौरे के बाद टीम लौटेगी। टीसीई की टीम रिपोर्ट बनाकर इसे दिल्ली भेजेगी। इसमें जनता से भी बातचीत के अलावा कूड़ा निस्तारण और डलावघरों के मौजूदा हालात भी शामिल होंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही विकास कार्यों को लेकर केंद्र की ओर से निर्णय लिए जाएंगे।

इन कामों से चमकेगा शहर 
  • कूड़ा उठान के साथ उपयोगी व अनुपयोगी कूड़े के निस्तारण के लिए मैटीरियल रिसीव फैसिलिटी को अत्याधुनिक करना।
  • वार्डों में सौर ऊर्जा आधारित कचरा निस्तारण प्लांट की स्थापना।
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण सेवाओं के लिए अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली
  • नाथ कॉरिडोर में पुष्प एवं नारियल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की स्थापना
  • शहर के नाले नालियों में मैकेनिकल बार स्क्रीन की व्यवस्था।
  • डलावघर को खत्म कर नये एमआरएफ सेंटर विकसित होंगे। 

ठोस कचरा प्रबंधन की प्लानिंग को परखने विदेश से आएगी टीम
ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर तैयार की गई प्लानिंग पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है। केंद्र से आई टीम सर्कुलर इकोनॉमी योजना को तैयार कर रही है। प्लानिंग और रिपोर्ट तैयार होने के बाद विदेशी विशेषज्ञ भी शहर आकर प्लानिंग को परखेंगे। सिटीज 2.0 परियोजना के तहत 2037 तक के लिए सर्कुलर इकोनॉमी आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना तैयार करने में अधिकारी लगे हुए हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि टीसीई व एनआईयूए की टीमों ने अधिकारियों के साथ शहर का सर्वे किया है। आगे की प्लानिंग रिपोर्ट भी उसी के आधार पर तैयार की जा रही है। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सिटीज 2.0 का कार्य जल्द ही शुरू होंगे। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एएमसी को नामित किया गया है। निर्देशों के आधार पर आगे के कार्य किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed