फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aliganj reaches the final; hosts Cantt advance to the semi-finals.

Bareilly News: फाइनल में अलीगंज, मेजबान कैंट सेमीफाइनल में पहुंचा

Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Aliganj reaches the final; hosts Cantt advance to the semi-finals.
बरेली। कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खेल मैदान पर इन दिनों फुटबॉल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता (लखनऊ संभाग) के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने अपने कौशल और ऊर्जा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग की टीमें खिताबी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता बृहस्पतिवार तक चलेगी, इसमें संभाग के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, प्रतियोगिता में अंडर-14 में अलीगंज की टीम फाइनल में पहुंच गई है। जबकि, मेजबान बरेली कैंट की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में कुल सात केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने अपनी दावेदारी पेश की है। सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय अलीगंज ने शाहजहांपुर ओसीएफ केंद्रीय विद्यालय की टीम को पराजित किया। इस जीत के साथ ही अलीगंज की टीम ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अंडर-17 बालक वर्ग में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। इस वर्ग में भी सात टीमें मैदान में हैं। दूसरे दिन के अंत तक मेजबान केवी जेएलए बरेली कैंट ने अ सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनके साथ ही केवी रायबरेली (स्विफ्ट-1), केवी रायबरेली (स्विफ्ट-2) और केवी नंबर 2 चकेरी कानपुर की टीमों ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। अब सभी की निगाहें बृहस्पतिवार को होने वाले खिताबी भिड़ंत पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि लखनऊ संभाग की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कौन सी टीम अपना कब्जा जमाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed