फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert on district border till Mahakumbh after terrorist Pannu's threat

Bareilly News: आतंकी पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ तक जिले की सीमा पर अलर्ट

Tue, 07 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Alert on district border till Mahakumbh after terrorist Pannu's threat
बरेली। पीलीभीत में खालिस्तान समर्थक के तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी को देखते हुए पुलिस और खुफिया अमला अलर्ट हो गया है। एसएसपी ने उत्तराखंड व पीलीभीत सीमा से जुड़े इलाकों में दस जगह बैरियर लगाकर निगरानी बढ़ाई है। 13 जनवरी से 28 फरवरी के बीच यहां सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

पन्नू ने अपने गुर्गों को 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच लखनऊ और प्रयागराज पहुंचने के लिए कहा था। इनपुट मिलने के बाद महाकुंभ को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। बरेली जिले की सीमा उत्तराखंड और नेपाल से सटे तराई के पीलीभीत जिले से लगती है। इस वजह से बरेली की सीमाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है। बहेड़ी क्षेत्र के आठ और शीशगढ़ के दो स्थानों पर उत्तराखंड राज्य की सीमा बरेली से सटी है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने इन सभी दस स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। एक जनवरी से बैरियर लगा दिए गए हैं जो 28 फरवरी तक लगे रहेंगे। उत्तराखंड के बाॅर्डर पर पुलिस बल विशेष नजर रख रहा है। पीलीभीत जिले से सटे इलाकों में भी खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया है। पीलीभीत जिले से लगे थानों की पुलिस को भी विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधि होने पर त्वरित कार्रवाई करने और नए लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तराई में सामने आ चुका है खालिस्तानी मूवमेंट
तराई और उसके आसपास वाले जिलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल का समर्थन मिलता रहा है। तराई में खालिस्तान मूवमेंट सामने आने के बाद अन्य खालिस्तान समर्थकों की भी तलाश की जा रही है। इसके चलते सुरक्षा बल चेकिंग कर रहे हैं।

-----
इंटेलीजेंस और एलआईयू की रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक आईबी और एलआईयू ने यूपी के गृह विभाग को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है जिसके बाद प्रयागराज महाकुंभ की सुरक्षा मजबूत की गई है और यूपी के सभी जिलों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है। महाकुंभ में भेष बदलकर सुरक्षाकर्मी नजर रख रहे हैं।

----
बहेड़ी सीमा के इन स्थानों पर लगाए बैरियर
- बहेड़ी किच्छा नैनीताल हाईवे
- नदेली-बारा मार्ग
अजीतपुर-नौली
हथमना-पिपलिया
- गंगा-भिल्लौर
भाटिया फार्म-पटेरी फार्म
रामनगर-देवहरि
नेदली-कठगरी
---
शीशगढ़ सीमा के इन स्थानों पर लगाए बैरियर
- टांडाछंगा-किच्छा
करीमगंज-सैजना
----
- महाकुंभ को लेकर प्रदेश स्तर से ही अलर्ट का निर्देश है। बरेली जिला उत्तराखंड व तराई के जिलों से जुड़ता है। संवेदनशीलता देखते हुए यहां बैरियर लगाकर पूरी गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed