फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert: No entry in Bareilly without investigation of those coming from Mumbai-Delhi

अलर्ट : मुंबई-दिल्ली से आने वालों की बगैर जांच बरेली में एंट्री नहीं

Mon, 12 Jul 2021 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, बरेली
अमर उजाल नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 12 Jul 2021 12:37 AM IST
सार

तीसरी लहर की आशंका में शासन ने जारी किए निर्देश, जंक्शन के साथ टोल प्लाजा और बस अड्डों पर भी सैंपल लेंगी टीमें
 

विज्ञापन
Alert: No entry in Bareilly without investigation of those coming from Mumbai-Delhi
demo photo - फोटो : demo photo

विस्तार

शासन के अलर्ट के बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। संवेदनशील जिलों की सूची में रहे बरेली में ट्रैकिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे जंक्शन, टोल प्लाजा, बस स्टेशनों पर सैंपलिंग के लिए टीमें गठित कर दी हैं। मुंबई और दिल्ली से आने वालों की निगरानी के साथ संक्रमित पाए गए लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी।

विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ और ‘कप्पा’ के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इन्हें कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माने जा रहे वायरस ‘डेल्टा’ और ‘एवाई-1’ का बदला स्वरूप बताया जा रहा है। वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मिले लोग दूसरे राज्यों से लौटे थे। शनिवार को मुंबई से वापस आए एक कारोबारी के संक्रमित मिलने पर उसे कोविड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अब शासन ने भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग का शेड्यूल तय कर दिया है।

विज्ञापन


दूसरे राज्यों खासकर मुंबई और दिल्ली से आने वालों की प्रमुखता से जांच और उनकी निगरानी के निर्देश टीम को दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि सैंपलिंग के लिए टीमें रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेंगी। जो दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्रियों की जांच करेंगी। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों का सैंपलिंग में सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस पर नजर

डेढ़ साल बाद शनिवार को बरेली से दादर रवाना हुई बरेली-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस मंगलवार को वापस आएगी। ट्रेन में मुंबई से वापस आने वालों की तादाद ज्यादा होगी। इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग के निर्देश पर सैंपलिंग इंचार्ज डॉ. सीपी सिंह ने टीमें गठित कर दी हैं। तेजी से सैंपलिंग के लिए दो एलटी, एलए समेत सहयोगी स्टाफ भी लगाया गया है।

टोल प्लाजा पर संकट, नहीं रुक रहीं बसें

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रोकथाम में बस चालक अड़चन बन रहे हैं। टोल प्लाजा पर पहुंच रही सैंपलिंग टीम के मुताबिक दिल्ली से आने वाले प्राइवेट वाहनों को तो रोककर जांच की जा रही है, मगर रोडवेज बसों के चालक महज पांच से 10 मिनट ही बस रोकते हैं। कई चालक तो बस में कोई भी दिल्ली की सवारी न होने की बात कहकर बस रोकते ही नहीं हैं। इससे सैंपलिंग प्रभावित हो रही है।

ग्राम-शहर निगरानी समितियां भी अलर्ट

आशंका है कि कई लोग वाहन बदलकर भी बरेली पहुंच सकते हैं। ऐसे में ग्राम और शहर में पूर्व में सक्रिय रहीं निगरानी समितियों को फिर से सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि समितियों को अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले व्यक्ति की पहचान, उसकी सैंपलिंग कराने और निगरानी करने को कहा गया है।

संक्रमित मिलने पर जांच को भेजेंगे सैंपल

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में हाल ही में मुंबई, दिल्ली में किसी डेल्टा प्लस, कप्पा वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की जानकारी मिलने पर संक्रमित की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए सैंपल शासन द्वारा निर्धारित लखनऊ लैब में भेजा जाएगा। शनिवार को संक्रमित मिले मुंबई के व्यक्ति के भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed