फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert issued on fake advertisement of recruitment in Railways

'झांसे में न आएं युवा': सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल पदों पर भर्ती का फर्जी विज्ञापन, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

Fri, 08 Mar 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

पिछले दिनों सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्ती संबंधी फर्जी विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। रेलवे बोर्ड ने इस फर्जी विज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे को लिखा था। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Alert issued on fake advertisement of recruitment in Railways
रेलवे ने जारी किया अलर्ट - फोटो : Indian Railway

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के फर्जी विज्ञापन को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। बरेली आरपीएफ को भी आगाह किया है कि बेरोजगार युवाओं के साथ भर्ती के नाम पर ठगी न हो सके इसको लेकर सतर्कता बरती जाए।

विज्ञापन


पिछले दिनों कुछ समाचार पत्रों में आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्ती संबंधी विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इस विज्ञापन में 14 मई 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। भारत सरकार रेल मंत्रालय के नाम से प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 452 और कांस्टेबल के 4208 पदों पर भर्ती होना बताया गया है। 
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर पद के लिए 500 और कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये मांगा गया है। रेलवे बोर्ड ने इस फर्जी विज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे को लिखा था। इसके बाद इज्जतनगर रेल मंडल की डीआरएम रेखा यादव और मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने फर्जी विज्ञापन को लेकर अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों रेल मंडलों ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई विज्ञापन रेल मंत्रालय के स्तर से जारी नहीं किया गया है। स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित विज्ञापन फर्जी है। युवा झांसे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed