{"_id":"6182da286c2e1126bc2520bb","slug":"alert-in-district-hospital-ten-beds-reserved-in-burn-ward-bareilly-news-bly465023980","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अलर्ट, बर्न वार्ड में दस बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अलर्ट, बर्न वार्ड में दस बेड आरक्षित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
चिकित्सकों को ऑन कॉल ड्यूटी के दिए गए निर्देश, निगरानी के लिए टीम गठित
बरेली। दिवाली पर पटाखों या अन्य कारणों से दुर्घटना की आशंका के चलते सीएमओ ने जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर पीड़ित के इलाज के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में दस बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सकों को ऑन कॉल ड्यूटी पर तत्काल अस्पताल पहुंचने के निर्देश हैं। साथ ही, निगरानी के लिए स्टाफ की टीम गठित हुई है।
एडीएसआईसी और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि दिवाली पर पटाखों से दुर्घटना की आशंका रहती है। इस दौरान पटाखों की चपेट में आकर जलने की घटना हो सकती है। इसे देखते हुए अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की टीम गठित कर दी गई है। वहीं, बर्न वार्ड में दस बेड भी आरक्षित किए गए हैं। दुर्घटना से संबंधित इलाज की व्यवस्थाएं और दवाएं मौजूद रहेंगी। चिकित्सक दिवाली मनाएंगे लेकिन इमरजेंसी के दौरान कॉल पहुंचने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुुंचकर मरीजों का इलाज करना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो