फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   akhilesh yadav taunt on amit shah rally in budaun

UP: 'सुना है दिल्ली वाले भी आए हैं, भीड़ देख तोते उड़ गए होंगे', बदायूं में अखिलेश ने किस पर कसा तंज

Fri, 03 May 2024 08:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 08:28 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को बदायूं में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। गृहमंत्री अमित शाह की रैली का जिक्र करते हुए तंज भी कसा। 

विज्ञापन
akhilesh yadav taunt on amit shah rally in budaun
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के स्टार प्रचारक और गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा की। बहेड़ी में अखिलेश यादव ने भाषण की शुरूआत में कहा कि सुना है दिल्ली वाले भी आए हैं, भीड़ देख आज ही तोते उड़ गए होंगे।

विज्ञापन


अखिलेश के भाषण से पहले सपा उम्मीदवार आदित्य यादव ने कहा कि 2019 में प्रशासन ने बेईमानी करके हराया था। तब प्रशासन ने कहा था कि स्ट्रांग रूम में तोता घुस गया था। अबकी बार इतना वोट दीजिए कि इनके ही तोते उड़ जाएं। 
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ये भाजपा षडयंत्रकारी और छलावा करने वाली पार्टी है। इस बार स्ट्रांग रूम में तोते नहीं घुसेंगे। अगर गलती से कोई घुस गया तो बाहर नहीं निकल पाएगा। यह चुनौती और प्रतिष्ठा का चुनाव है। मतदाता चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 2019 का चुनाव भी हम हारे नहीं थे, बल्कि धर्मेंद्र यादव हराए गए थे। फिर जनता की ओर मुखातिब होकर पूछा कि पिछला हिसाब किताब करेंगे या नहीं। जब आवाज हां में आई तो बोले, बदायूं की जनता पर हमें पूरा भरोसा है। मेडिकल कॉलेज जिक्र करते हुए कहा कि हमने इसे बनाया पर भाजपा ने बर्बाद कर दिया।

नौजवानों और किसानों को जोड़ा, वायदे किए
अखिलेश यादव के भाषण में किसान और नौजवान के साथ पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के लोग केंद्र में रहे। कहा कि खाद की महंगाई बढ़ी है और खाद की बोरी का वजन पारलेजी बिस्कुट की तरह कम हो गया है। भाजपा किसानों के लिए काला कानून लाई। यदि ये कानून लागू हो जाता तो किसानों की कमाई उद्योगपतियों के हाथों में चली जाती। 

गरीबों को पौष्टिक आटा के साथ डाटा देने का वायदा करते हुए उन्होंने बदायूं से खुद को जोड़ा। बोले- सड़कें बनेंगी, दिल्ली के लिए ट्रेन की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। गंगा एक्सप्रेस वे लखनऊ से जुडे़गा। नौजवानों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर बनवाने का भी वायदा किया।
 

परिवारवाद पर ली भाजपा की चुटकी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि परिवार के लोग लड़ रहे हैं। यदि भाजपा को बुरा लगता है तो वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को नहीं लड़ाएंगे, किसी परिवार वाले से वोट नहीं लेंगे। कहा कि हम पीडीए परिवार से लड़ रहे हैं। हमारा परिवार संघर्ष करने वालों का परिवार है।

भाजपा के पास नफरत के सिवाय कोई भाषण नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि भाजपा के पास सिवाय नफरत के उनके पास कोई भाषण नहीं। दस साल से वो देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर आप पूछिए, महंगाई कम हुई तो कोई जवाब नहीं है। आज सुनहरा मौका है, अपने हाथ, आप इतनी बड़ी ताकत से सपा को जिताएं कि दिल्ली में बिना अखिलेश यादव के दिल्ली में कोई सरकार बन सके। एक दिन इनको दीजिए, पांच साल इनसे सेवा लीजिए। मैं न बेमानी करूंगा, न बेमानी करने दूंगा।

पक्की नौकरी देंगे, किसानों का कर्ज होगा माफ
सपा मुखिया ने कहा कि दस साल में भाजपा की सब बातें झूठीं निकलीं, लेकिन हम सत्ता में आते ही सभी किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा का जिक्र करते हुए बोले, यही दिल्ली वाले आते थे। कहते थे आमदनी दूनी कर देंगे, लेकिन किसी की आय दोगुनी नहीं हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर को हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। पहले जैसी पक्की नौकरी देंगे हम। खाकी वर्दी वाले कभी-कभी गुस्सा दिखाते हैं हम लोगों पर, यह लोग भी समझ लें अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आ गई तो इनकी नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed