फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav targeted the BJP government over pilibhit girl death

UP: पीलीभीत में जहर खाकर थाने पहुंची युवती, अस्पताल में मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

Thu, 07 Nov 2024 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 06:38 PM IST
सार

Pilibhit News: पीलीभीत में प्रेमी के धोखा देने से आहत होकर विषाक्त पदार्थ खाकर अमरिया थाने पहुंची युवती की बुधवार रात हालत बिगड़ गई। बरेली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted the BJP government over pilibhit girl death
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया कस्बे की रहने वाली एक युवती बुधवार शाम विषाक्त पदार्थ खाकर थाने पहुंची। कस्बे के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग में धोखा देकर दूसरी जगह शादी करने से वह आहत थी। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। रात करीब दस बजे उसकी हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


...आखिर एक माह में ही कैसे लग गई एफआर
युवती की मौत के मामले में अमरिया पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। युवती की ओर से 18 मई 2024 को अमरिया थाने में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने की और एक माह बाद यानि आठ जून को मामले में एफआर लगाकर विवेचना कोर्ट में पेश की गई। 
विज्ञापन


एक माह में ही फाइनल रिपोर्ट लगाया जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। हालांकि थानाध्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर एफआर लगाने की बात कह रहे हैं। उधर, 20 अक्तूबर को युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। जानकारी पाकर युवती कार्रवाई के लिए दौड़ भाग करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पर गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल
युवती के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह तड़पती हुई अपना दर्द बयां कर रही है। वह थाना प्रभारी के अलावा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विषाक्त पदार्थ खाकर आने की जानकारी के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
युवती की मौत के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि युवती की विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की घटना दुखद है। उसकी वीडियो का हवाला देकर पुलिस की कार्यशैली एवं महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। मामले की गहन जांच के साथ इसमें संलिप्त मिलने पर संबंधित के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की बात लिखी है। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार मृतका के परिजनों को एक करोड़ की संवेदना राशि दे।

सीओ सदर विधि भूषण मौर्या ने कहा कि विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी पर अमरिया पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच में युवती के कस्बे के उसी के समुदाय के एक युवक से प्रेमप्रसंग चलने की बात सामने आई। शादी से इन्कार करने पर युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विषाक्त पदार्थ खाने के मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed