फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav SP leaders from Bareilly called to Lucknow

Bareilly News: बरेली से सपा के बड़े नेताओं को लखनऊ बुलाया गया, आज अखिलेश यादव करेंगे मुलाकात

Thu, 21 Mar 2024 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 12:02 AM IST
सार

बरेली से सपा के बड़े नेताओं को लखनऊ बुलाया गया है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव इन नेताओं से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि सपा के अंदरखाने चल रही गुटबाजी को रोकने के लिए यह पहल की गई है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav SP leaders from Bareilly called to Lucknow
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार को लोकसभा प्रत्याशी बनाने के बाद बरेली से सपा के बड़े नेताओं को लखनऊ बुलाया गया है। चर्चा है कि गुटबाजी पर लगाम लगाने और आधार वोट यादव साधने के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन


सपा ने भगवत सरन गंगवार पर दांव चलकर बरेली में भी कुर्मी वोटों को साधने की कोशिश की है। बरेली में प्रवीन सिंह ऐरन को पहले ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। पार्टी में जिलाध्यक्ष का पद कश्यप समाज से जुड़े शिवचरन कश्यप के पास है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी मुस्लिम वर्ग से जुड़े हैं। ऐसे में सपा के आधार वोट यादव वर्ग के पास कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी में एक बड़ा धड़ा यादव समाज से जिलाध्यक्ष बनाने या बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए आवाज उठाता रहा है। पिछले दिनों बैठकों में उपेक्षा से आहत होकर यादव और मुस्लिम नेता अपना दर्द सार्वजनिक रूप से बयां कर चुके हैं। अब पीलीभीत में भी गैर यादव को टिकट मिलने से यादव नेताओं की नाराजगी स्वाभाविक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय समीकरण साधने की कोशिश 
ऐसे में माहौल को साधने और सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ाने के लिए जातीय समीकरण साधने की पहल की जा रही है। बृहस्पतिवार को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को लखनऊ बुलाया है। दो नेता बुधवार रात ही लखनऊ पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मुलाकात के बाद संगठन स्तर पर बदलाव हो सकते हैं।

सपा की बैठक में बूथों को मजबूत करने पर चर्चा
सपा कार्यालय पर हुई बैठक में युवजन सभा एवं समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिला संगठन का विस्तार कर सभी पदाधिकारी को पत्र वितरण किए गए। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा की 2024 का लोकसभा चुनाव खासा महत्वपूर्ण है। सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करेंगे तो हर बूथ पर जीत दर्ज कर सकते हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा की समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवा राजनीति को आगे बढ़ाने का काम किया है। 

कार्यक्रम की सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज व यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने युवा कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। बैठक में शमीम खान सुल्तानी, सुप्रिया ऐरन, मयंक शुक्ला, स्वाले चौधरी, शिव प्रताप यादव, प्रमोद बिष्ट , हैदर अली, प्रशांत यादव, अमन यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed