फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav played the PDA card over the BJP MLA slapping Case in Lakhimpur Kheri

UP News: भाजपा विधायक थप्पड़ कांड को लेकर अखिलेश यादव ने खेला पीडीए कार्ड, एक्स पर लिखी ये बात

Mon, 14 Oct 2024 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 03:22 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिलेश यादव ने थप्पड़ कांड को पीडीए से जोड़ते हुए एक्स पर पोस्ट डाली है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav played the PDA card over the BJP MLA slapping Case in Lakhimpur Kheri
थप्पड़ कांड पर अखिलेश यादव ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अर्बन कोआपरेटिव बैंक में डेलीगेट पद के नामांकन के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने थप्पड़ कांड को पीडीए (पिछड़ा दलित मोर्चा) से जोड़ते हुए एक्स पर पोस्ट डाली है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के एक सत्ताधारी दल विधायक के अपमान की सच्ची वजह यह कि वो सत्ता पक्ष के विधायक होने से पहले एक पीडीए हैं। दूसरी तरफ हमला करने वाले प्रभुत्ववादी। रही बात विधायक के चुनावी घपले की तो वो तो उन्हें करना ही पड़ेगा, क्योंकि वो जिस दल में हैं उनके चुनाव जीतने का तरीका ही यही है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- थप्पड़ कांड: तहरीर के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, भाजपा विधायक ने सुरक्षा लौटाई, समर्थकों में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव इससे पहले भी दो बार तंज कस चुके हैं। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में रविवार को शहर के एक लान में हुए करणी सेना के सम्मेलन का वीडियो पोस्ट किया। इस सम्मेलन में विधायक को थप्पड़ मारने वाले अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह का सम्मान किया गया। उनके आने पर शेर आया... शेर आया के नारे लगे थे।

यह था मामला 
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में नौ अक्तूबर को डेलीगेट चुनाव के लिए पर्चे बिक्री किए जा रहे थे। इसी बीच सदर विधायक योगेश वर्मा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह आमने-सामने आ गए। पुलिस के सामने अवधेश सिंह ने विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था। इससे लखीमपुर खीरी की सियासत गरमाई हुई है। 

विधायक ने सुरक्षा लौटाई 
सूत्रों के अनुसार, तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा विधायक ने बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा वापस कर दी है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। रविवार को इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें एएसपी पूर्वी और सीओ विधायक के घर से वापस आते दिखाई दे रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed