{"_id":"6633aa6740daddb8870607e7","slug":"akhilesh-yadav-addressed-a-public-meeting-in-devchara-bareilly-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: अखिलेश बोले, BJP की सरकार बनी तो पैकेट में होगा सिर्फ एक बिस्किट और पाउच में मिलेगी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: अखिलेश बोले, BJP की सरकार बनी तो पैकेट में होगा सिर्फ एक बिस्किट और पाउच में मिलेगी यूरिया
Thu, 02 May 2024 08:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 02 May 2024 08:31 PM IST
सार
बरेली के देवचरा में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योपतियों से चंदा लेकर भाजपा नेताओं ने उनसे दोस्ती गांठ ली है। भाजपा को करोड़ों रुपये चंदा देने वाले उद्योगपति दोस्त मुनाफा तो जनता से ही वसूल करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योपतियों से चंदा लेकर भाजपा नेताओं ने उनसे दोस्ती गांठ ली है। अब दोबारा इनकी सरकार बनी तो पैकेट में सिर्फ एक बिस्किट मिलेगा। किसानों को यूरिया भी पाउच में मिलेगी।
विज्ञापन
देवचरा की साप्ताहिक बाजार में बृहस्पतिवार शाम आयोजित जनसभा में सपा मुखिया ने कहा कि बगल में ही यूरिया का प्लांट लगा है। सरकार ने दाम भले न बढ़ाए हों पर पांच किलो यूरिया हर पैकेट में चोरी हो रहा है या नहीं? किसानों ने हां में जवाब दिया तो कहा कि इस बार भाजपा जीती तो पाउच में यूरिया मिलेगी। एक चर्चित ब्रांड का नाम लेकर कहा कि बिस्किट का पैकेट तक छोटा होता जा रहा है। इलेक्टोरल बॉन्ड से जो पोल खुली है, उससे भाजपा का बैंड बज गया है। अब भाजपाइयों को चक्कर आ रहे हैं। वे बाजार में इलेक्ट्रॉल खोज रहे हैं। भाजपा को करोड़ों रुपये चंदा देने वाले उद्योगपति दोस्त मुनाफा तो जनता से ही वसूल करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। तीसरे चरण में भी इनका खाता नहीं खुलेगा। चुनाव से पहले भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। ये चार सौ पार कह रहे थे, जनता इसे चार सौ हार कह रही है। जानबूझकर पेपर लीक कराकर नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। एक नहीं बल्कि दस प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। आखिर ये कैसी सरकार है जो लीकेज नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन
हमने नहीं लगवाई भाजपा की वैक्सीन, प्रमाणपत्र देख कांप रहे लोग
एक कंपनी की कोरोनारोधी वैक्सीन पर उठ रहे सवालों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन हमने तो नहीं लगवाई। अब जब खबरें आ रही हैं तो लोग उस कंपनी का वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र देखकर घबरा रहे हैं। ऐसे लोग अब भाजपा के खिलाफ वोट डालेंगे।