फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ajay's relatives jammed Murti intersection, shouted slogans

Bareilly News: अजय के परिजनों ने मूर्ति चौराहे पर लगाया जाम, की नारेबाजी

Wed, 19 Jul 2023 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ajay's relatives jammed Murti intersection, shouted slogans
बरेली। दसवां संस्कार के लिए जुटे अजय वाल्मीकि के परिजनों ने मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इसमें महिलाएं आगे रहीं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आरोपियों से सेटिंग की वजह से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने व उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाकर मौके से हटाया।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र में प्रेमनगर थाने के पास 15 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। तीसरा आरोपी नितिन पुलिस की गिरफ्त में है और दो आरोपी फरार हैं। मंगलवार को मूर्ति नर्सिंग होम के पास दसवां संस्कार के लिए अजय के परिजन जुटे। पड़ोस के बानखाना में एडीजी को आना था, इसलिए वहां पुलिस भी तैनात की गई थी। पुलिस को देखकर भड़के अजय के परिजनों ने दोपहर दो बजे वहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन

अजय की मां रामा देवी ने कहा कि सट्टा किंग लाले और तन्नू से अजय को जान का खतरा था। वह भी बेटे की सुरक्षा की मांग कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक बार हमलावर पुलिस की वर्दी में अजय के घर में घुस गए थे। इसकी भी शिकायत की गई थी। मौके पर पहुंचीं सीओ प्रथम श्वेता यादव, सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने उनको समझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उच्चाधिकारियों के भ्रमण की वजह से पुलिस मूर्ति चौराहे के पास गई थी। वहां दसवां संस्कार में आए लोगों को गलतफहमी हो गई। उन्होंने कुछ विरोध किया, उन्हें समझाकर भेज दिया गया। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय
चौकी वालों से सट्टेबाजों याराना
एसएसपी की सख्ती के बाद थानेदारों ने भले ही हाथ पीछे खींच लिए, पर चौकी व बीट स्तर पर सट्टेबाजों से जुड़ाव की बात लगातार सामने आ रही है। अजय हत्याकांड में भी ऐसे ही तथ्य सामने आ रहे हैं कि बारादरी, किला व प्रेमनगर थानों की चौकियों पर सट्टेबाजों का कनेक्शन है।
सट्टा किंग बताया जा रहा तन्नू चौकियों के दरोगा व सिपाहियों से दोस्ती के दम पर बदमाशी दिखा रहा था। वहां के स्टाफ की दावतें कराता था और गाड़ी आदि की व्यवस्था कराता था। तन्नू का दोस्त लाले भी सट्टे के धंधे में आगे बढ़ रहा था। अजय को जब से इन्होंने चेन लूट में जेल भिजवाया था, तभी से इनके हौसले बुलंद थे। अजय को जल्दी जमानत मिलने से ये लोग आहत थे। उधर, अजय भी बदला लेने की मंशा में इनके खिलाफ शिकायतें कर रहा था।

नितिन बोला- विनय ने दागी थीं गोलियां
हत्याकांड के तीसरे आरोपी नितिन को बारादरी पुलिस ने पकड़ लिया है। नितिन ने पुलिस को बताया है कि विनय की बहन की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। वह उन लोगों को बताता था कि अजय ने उसका काफी रुपया दबा लिया है। बताया कि घटना के वक्त वह भी साथ था पर दोनों गोलियां विनय ने ही दागी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed