फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   airterminal

बरेली हवाई अड्डा- पानी भरने से गिरी दीवार तो आई नाला बनाने की याद

Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
airterminal
बरेली। बरेली हवाई अड्डे से उड़ानें तो नहीं शुरू हुई लेकिन जो तैयारियां की गई थी, बारिश का पानी भरने से वह जरूर बर्बाद होना शुरू हो गई हैं। कुछ ही दिन पहले सीसी रोड की फुटपाथ के पास बनाई गई चहारदीवारी ढहने से लाखों का नुकसान होने के बाद अफसर जाग गए हैं। अधिकारियों ने अब हवाई अड्डे पर करीब सवा दो करोड़ की लागत से नाला बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम ने टेक्निकल के बाद फाइनेंसियल बिड भी खोल दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने से यह काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल भी निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर पानी भरने की वजह से काफी दिक्कत आई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी इस कोशिश में थे कि इस बार मानसून सीजन शुरू होने से पहले से नाला निर्माण पूरा हो जाए। शासन ने फरवरी में 2.25 करोड़ का बजट तो पास कर दिया लेकिन आचार संहिता की वजह से जल निगम निर्माण कराने के लिए टेंडर नहीं करा सका। हालांकि इसके बाद खुद अधिकारियों ने भी तेजी नहीं दिखाई। नतीजा यह हुआ कि बारिश शुरू होते ही यहां जलभराव की समस्या पैदा हो गई। कई जगह पानी इकट्ठा हो जाने से हवाई अड्डे के निर्माण को नुकसान पहुंचने लगा है। कुछ दिन पहले यहां सीसी रोड की फुटपाथ की बाउंड्री टूट गई थी। उड़ानें शुरू होने से पहले ही हवाई अड्डे पर जलभराव दूसरे निर्माण को भी नुकसान न पहुंचा दे, इस आशंका से अफसर परेशान हैं। इसे देखते हुए अब जल्द ही ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रेेनेज के लिए तकनीकी बिड पहले ही खुल गई थी। फाइनेंशियल बिड खुलने के साथ टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


तय डिजाइन पर अहमदाबाद की कंपनी बनाएगी नई बिल्डिंग
हवाई अड्डे पर करीब 40 करोड़ से नई बिल्डिंग बननी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने इस बिल्डिंग का डिजाइन भी तैयार कर लिया है। इन भवन का निर्माण अहमदाबाद की एससीसी नाम की एक कंपनी कराएगी। इसको बनने से एक से डेढ़ साल तक का समय लगने की उम्मीद है। वैकल्पिक व्यवस्था में यहां पोर्टा केबिन पहले से ही बना है। जहां टिकट विंडो और यात्रियों के ठहरने के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हवाई अड्डे पर जलभराव की समस्या का हल जल्द होना है। जल निगम के एक्सईएन से बात हुई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।’
- राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed