फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air travel from Bareilly to Mumbai, Bangalore expensive

Bareilly News: बरेली से मुंबई, बंगलूरू की हवाई यात्रा महंगी

Sun, 03 Nov 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Air travel from Bareilly to Mumbai, Bangalore expensive
बरेली। दिवाली से पूर्व मुंबई और बंगलूरू से बरेली आने के लिए जेबें ढीली करने के बाद अब वापसी के लिए भी महंगा टिकट शहरवासी बुक करा रहे हैं। करीब 90 फीसदी एयर ट्रैफिक एडवांस बुक हुए टिकट का है। अब बची सीटों पर दो से तीन गुना भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत अग्रवाल के मुताबिक बरेली के काफी लोग मुंबई और बंगलूरू में हैं। पूर्व में दिवाली परिवार के साथ मनाने के लिए जो लोग बरेली आ रहे थे, उन्होंने वापसी के लिए भी एडवांस बुकिंग करा ली थी। लिहाजा, एयर ट्रैफिक 90 फीसदी से ज्यादा रहा।
विज्ञापन

फ्लेक्सी फेयर के चलते बची हुई सीटों पर टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। बरेली से मुंबई के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार और बंगलूरू के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को सीधी फ्लाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष दिन इन दोनों महानगरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है। भैया दूज मनाकर चार नवंबर से वापसी का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में अब टिकट बुकिंग का किराया अलग-अलग दिन दो से तीन गुना है। कनेक्टिंग, सीधी दोनों ही फ्लाइट की बुकिंग करने पर किराया में मामूली अंतर ही है।

किस तिथि में कितना किराया
तिथि बरेली से मुंबई बरेली से बंगलूरू
04 नवंबर 12,472 16,388
05 नवंबर 15,864 13,627
06 नवंबर 12,472 16,319
07 नवंबर 11,587 11,527
08 नवंबर 10,267 10,786
09 नवंबर 12,854 13,522
10 नवंबर 12,682 13,929
नोट : दो नवंबर को ई-बुकिंग वेबसाइट के अनुसार किराया।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed